जल्द शुरू होगी दबंग 4 फिल्म की शूटिंग! ये डायरेक्टर कर सकते है फिल्म को डायरेक्ट

जल्द शुरू होगी दबंग 4 फिल्म की शूटिंग! ये डायरेक्टर कर सकते है फिल्म को डायरेक्ट

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान दबंग 4 फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करने जा रहे है। बता दें कि कुछ दिनो से दबंग 4 फिल्म को लेकर सलमान खान चर्चा में बने हुए थे। जिसको लेकर साफ हो गया है कि 2022 के अंत तक दबंग 4 शुरू करने की योजना बनाई जा रही हैं। साथ ही इस फिल्म का निर्देशक तिग्मांशु धूलिया कर सकते है। अगर दबंग सीरीज के पुराने पार्ट्स की बात करें तो इसके डायरेक्टर अब तक हमेशा अलग-अलग ही रहे हैं। दबंग-1 को अभिनय कश्यप ने डायरेक्ट किया था।

वहीं दबंग-2 को अरबाज खान और दबंग-3 को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया है और अब तिग्मांशु धूलिया दंबग 4 की डायरेक्ट कर सकते है। दबंग और दबंग 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया था, लेकिन दबंग 3 टिकट खिड़की पर अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही थी। फिलहाल सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

बताया जा रहा है कि काफी समय से तिग्मांशु धूलिया इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे थे। वहीं सलमान खान को इस फिल्म की कहानी भी बहुत पसंद आई हुई है। दरअसल ये कयास लगाए जा रहे थे कि तिग्मांशु धूलिया किसी फिल्म की स्क्रिप्टिंग कर रहे थे। लेकिन अब ये साफ हो गया है कि वो स्क्रिप्ट लिख रहे थे और वह इसे निर्देशित भी कर सकते हैं। चुलबुल पांडे के साथ एकबार फिर से सलमान खान रोमांच का तड़का लगाने वाले हैं।

आपको बता दे कि  तिग्मांशु ने पहले पान सिंह तोमर और साहेब बीवी और गैंगस्टर जैसी फिल्मों को निर्देशन किया है। इन फिल्मों में दबंग फ्रैंचाइज़ी की तरह ही क्रिएटिव प्लेस था। अगर यह कदम साकार होता है, तो चुलबुल पांडे के चौथे पार्ट से उम्मीदें कई गुना बढ़ जाएंगी। अब देखना ये है कि इस नए के फेर में क्या चुलबुल पांडे के साथ मक्खीप, रज्जो  जैसे किरदार रहेंगे या फिर दबंग 4 में कॉन्से प्ट के साथ पूरी टीम बदल जाएगी!

Leave a comment