भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का राहुल गांधी पर निशाना बोले- विदेश जाते ही देश की...

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का राहुल गांधी पर निशाना बोले- विदेश जाते ही देश की...

Nitin Nabin On Rahul Gandhi:भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने रोड शो के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पटना एयरपोर्ट से लेकर बेली रोड होते हुए हाईस्कूल ग्राउंड तक नितिन नबीन के लिए रोड शो में भाजपा नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह, सांसद संजय जायसवाल, मंत्री दिलीप जायसवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद नितिन नबीन रथ पर सवरा होकर रोड शो के लिए निकले। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद थे। रोड शो  के बाज पटना में ही नितिन नबीन के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था।

नितिन नबीन का राहुल पर निशाना

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शॉर्टकट की राजनीति की कोई जगह नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाने पर लेते हुए कहा कि चुनाव के समय वोट चोरी का नारा देने वाले नेताओं को जनता ने जवाब दे दिया, इसके बाद वे न तो बिहार आए और न ही जनता के सामने गए हैं। नितिन नवीन ने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद कुछ नेता देश से बाहर जाकर बिहार और देश की शिकायत करते हैं। राहुल गांधी ने जर्मनी जाकर अपने देश को गाली दी।

तेजस्वी यादव पर भी निशाना 

नितिन नबीन ने कहा कि उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि बिहार के एक बड़े नेता सदन की कार्यवाही के दौरान गायब थे और चुनाव के बाद विदेश चले जाते हैं। ऐसे नेताओं को बिहार की जनता और राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति शॉर्टकट की नहीं, बल्कि निरंतर मेहनत और जनता के साथ जुड़े रहने की होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को पंचायत से लेकर देश के उच्च पदों तक पहुंचने का अवसर देती है।

 

 

Leave a comment