Search KhabarFast

Press ESC to close

आधी रात उर्फी जावेद के घर में अनजान शख्स ने की घुसने की कोशिश, डर के साये में एक्ट्रेस; जानें कैसे बचाई जान

आधी रात उर्फी जावेद के घर में अनजान शख्स ने की घुसने की कोशिश, डर के साये में एक्ट्रेस; जानें कैसे बचाई जान

Uorfi Javed Safety Issue: फैशन क्वीन के नाम से मशहूर उर्फी जावेद इस समय काफी डरी हुई हैं। आधी रात उनके घर में दो अनजान लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की, जिससे एक्ट्रेस और उनकी बहनें बुरी तरह डर गईं। घटना के बाद उर्फी को सोमवार, 22 दिसंबर की सुबह आनन-फानन में अपनी बहनों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची। उर्फी ने जब सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की तो फैंस भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

मीडिया बातचीत के दौरान दी जानकारी

उर्फी जावेद ने ईटाइम्स से बातचीत में पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर की रात करीब 3:30 बजे एक अनजान शख्स लगातार करीब 10 मिनट तक उनके घर के दरवाजे की बेल बजाता रहा। शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई गलती से आया होगा, लेकिन बाद में पता चला कि घर के बाहर एक नहीं बल्कि दो लोग खड़े हैं और वे जाने का नाम नहीं ले रहे थे।

शख्स ने की डराने की कोशिश

उर्फी ने बताया कि जब बेल बजना बंद नहीं हुआ तो वे बाहर देखने गईं। बाहर खड़े एक शख्स ने उनसे दरवाजा खोलने और अंदर आने को कहा, जबकि दूसरा व्यक्ति घर के कोने में खड़ा रहा। उर्फी ने उस शख्स से वहां से जाने को कहा, लेकिन उसने साफ मना कर दिया। इसके बाद उर्फी ने चेतावनी दी कि वह पुलिस को बुला लेंगी। तभी दोनों लोग वहां से हटे, लेकिन पूरी तरह गए नहीं।

पुलिस के आते ही फरार हुए दोनों

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने तुरंत पुलिस को कॉल किया। पुलिस के आने पर भी दोनों अनजान लोग बदतमीजी करने लगे। उर्फी के मुताबिक, वे पुलिस और उनके साथ रूड तरीके से बात कर रहे थे और बार-बार “निकल निकल” जैसी बातें कह रहे थे। काफी देर बाद पुलिस की मौजूदगी में वे दोनों वहां से भागे।

उर्फी जावेद ने कहा कि ये उनके लिए बेहद डरावना अनुभव था। उन्होंने कहा कि रात के 3 बजे कोई घर के बाहर खड़ा होकर दरवाजा खोलने को कहा और जाने से इनकार करे, तो ये किसी भी लड़की के लिए बहुत डरावना होता है। खासकर जब लड़कियां अकेली रहती हों, तब ऐसी स्थिति और भी खतरनाक लगती है।

उर्फी ने दर्ज कराई शिकायत

उर्फी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है और कहा है कि वह खुद को काफी असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद फैंस भी उर्फी की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर फिल्मी हस्तियों ने जताई नाराजगी, राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार करने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा और अशोक पंडित ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताया है

‘कृष्णावतारम’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, छोटे बजट की फिल्म बनी दर्शकों की पसंद

भगवान श्रीकृष्ण की कहानी पर बनी फिल्म ‘कृष्णावतारम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। बिना किसी बड़े स्टार और बड़े बैनर के बनी यह फिल्म लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है।

पवन सिंह-ज्योति सिंह का तलाक विवाद गहराया, एलिमनी को लेकर सामने आई सच्चाई

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है और अब ज्योति सिंह ने इस पर खुलकर बात की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast