
BJP Plan For Delhi Election: दिल्ली में आने वाले कुछ महीनों में ही विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा ने तैयारी को अमलीजामा देने शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बड़ी रणनीति तैयार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को चुनावी मैदान में उतार सकती है।
जानकारी के अनुसार, संसद सत्र के बाद भाजपा दिल्ली में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। वहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि आम आदमीं पार्टी के कुछ विधायक और पार्षद भाजपा के संपर्क में हैं यानी आने वाले दिनों में दिल्ली में बड़ी दलबदल देखने को मिल सकता है।
बड़े चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी
इसके अलावा खबर है कि भाजपा के कई बड़े चेहरे भी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, कस्तूरबा गांधी नगर या विश्वास नगर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। कैलाश गहलोत, बिजवासन से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं जबकि भाजपा उन्हें नजफगढ़ सीट से ही चुनाव लड़ाने के लिए अड़ी है। इसके अलावा रमेश बिधूड़ी कालका सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं पर पार्टी उनको तुगलकाबाद से मैदान में उतारी की तैयार कर रही है।
मिनाक्षी लेख और हर्षवर्धन में चुनाव लड़ने के लिए तैयार
सूत्रों के अनुसार, पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी ग्रेटर कैलाश से चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसके अलावा पूर्व सीएम मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना मोतीनगर सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मालवीयनगर से टिकट की मांग कर रहे हैं। यही नहीं मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। वहीं ओम प्रकाश शर्मा को भाजपा वर्तमान सिटिंग सीट विश्वासनगर से ही उतार सकती है। इसके अलावा विजय गोयल और डॉ हर्षवर्धन भी विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन, सूत्रों के अनुसार भाजपा ने फिलहान इन नेताओं को लेकर मन स्पष्ट नहीं है।
Leave a comment