Haryana Election Result: हरियाणा में BJP की हैट्रिक, पार्टी की पुरानी ट्रिक कैसे कर गई काम?

Haryana Election Result: हरियाणा में BJP की हैट्रिक, पार्टी की पुरानी ट्रिक कैसे कर गई काम?

BJP Trick in Haryana Election: हरियाणाके विधानसभा चुनाव के मतगणना के रुझान अभी भी जारी है। जिसमें भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। राज्य की 90 में से 50 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। तो वहीं, कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

ऐसे में कहा जा रहा है कि क्या भाजपा ने अपनी पुरानी ट्रिक आजमा कर हरियाणा में चुनावी बाजी पलट दी है। जिसके बाद पार्टी ने राज्य में चुनावी इतिहास रचते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है। आपको बता दें, इससे पहले राज्य में अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने लगातार तीन बार चुनावों में जीत दर्ज नहीं की थी।

क्या है भाजपा की ट्रिक?

दरअसल, भाजपा किसी भी राज्य में अपनी सरकार के लंबे कार्यकाल के खिलाफ गुस्से को दबाने और एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर को कम करने के लिए कई दॉंव-पेच लड़ाती बै। जिसके लिए पार्टी चुनावों से कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री को बदलती रही है। भाजपा ने इस ट्रिक को गुजरात में अपनाया था। इसके बाद उत्तराखंड में भी पार्टी ने यही ट्रिक अपनाई।

वहीं, इसी ट्रिक को कुछ महीने पहले पार्टी ने हरियाणा में भी आजमाया था। जिसके चलते राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को हटाकर और उनकी जगह नायब सिंह सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी के बाद भाजपा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भी बदल दिया।

भाजपा ने जनता के दिया संदेश

चूंकि नायब सिंह सैनी अभी नए-नए मुख्यमंत्री हैं और उनका कार्यकाल बहुत छोटा रहा। इस बीच उन्होंने कई जन कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया। इसलिए भाजपा ने आम जनों को ये संदेश देने में कामयाब रही कि सैनी को एक और मौका देना चाहिए, ताकि वह पूर्ण कार्याकल के लिए काम कर सकें।

Leave a comment