मेडिकल में पहली बार देखी गई ये खतरनाक बीमारी, दुनियाभर में अब तक केवल 24 मामले!

मेडिकल में पहली बार देखी गई ये खतरनाक बीमारी, दुनियाभर में अब तक केवल 24 मामले!

Health: भारत में पहली बार एक दुर्लभ बीमारी का पता चला है। यह बीमारी इतनी रेयर है कि भारत में इससे पहले ऐसा कोई मामला नहीं देखा गया था। जानकारी के मुताबिक, अब तक दुनियाभर में इस बीमारी से जुड़े केवल 24 मामले रिपोर्ट में दर्ज करवाए गए है। इन सभी मामलों में कोई भी भारत का नहीं था। वहीं इस अनोखी बीमारी का नाम बाइलेटरल ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया है।

बता दें कि इस बीमारी का पहला मामला अब जाकर सामने आया है, मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों की एक टीम ने बाइलेटरल ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया से पीड़ित 56 साल की एक महिला का एडवांस न्यूरोसर्जरी के जरिए सफल इलाज किया था। उसके बाद अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा, “ प्राइमरी बाइलेटरल ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया अत्यंत दुर्लभ बीमारी है। इसके 0.6 से 5.9 प्रतिशत मामले ही सामने आते है। इसमें बाइलेटरल माइक्रोवैस्कुलर डीकंप्रेसन किया गया, इसके रिजल्टमें मरीज को दर्द से पूरी तरह राहत मिली”

मरीज को आते थे सुसाइड के ख्याल

दरअसल इस बीमारी में महाराष्ट्र की निवासी किरण अवस्थी को चेहरे के दोनों तरफ पांच साल से तीव्र झटके जैसे दर्द का सामना करना पड़ रहा था। पीड़ित महिला का ये दर्द कई मिनट तक जारी रहा। इससे उन्हें बात करने, खाने, दांत साफ करने और यहां तक कि ठंड़ी हवा के संपर्क में आने से परेशानी होती थी। बीमारी का सही इलाज नहीं होने के चलते महिला को कोई राहत नहीं मिली है। असहनीय दर्द के चलते उसके लिए रोजमर्रा के घरेलू कामों को करना मुश्किल हो गया। वह खुदकुशी करने का भी विचार कर रही थी। उसके बाद पिछले साल अक्टूबर में एमआरआई स्कैन से पता चला कि उनकी ट्राइजेमिनल नसों पर वैस्कुलर लूप दबाव डाल रहा था। इसके बाद महिला का इलाज करवाया गया था। वहीं डॉक्टर ने कहा, “सर्जरी के बाद मरीज को दर्द से पूरी तरह राहत मिली। इससे उसका जीवन सामान्य हो सका। अब करीब 6 महीने बाद वह दर्द से मुक्त हो गई हैं।

Leave a comment