Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार में छत गिरने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

बिहार में छत गिरने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में रविवार देर रात मकान का छत गिर जाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा अकिलपुर थाना क्षेत्र के 42 पट्टी गांव में हुई। वहीं मृतकों को पहचान गृहस्वामी बबलू खान (उम्र 32 साल), उनकी पत्नी रौशन खातून (उम्र 30 साल), बेटा मोहम्मद चांद (उम्र 10 साल), बेटियां रूकशार (उम्र 12) और चांदनी (उम्र 2 साल) के रूप में हुई है।

अचानक भरभराकर कर गिरा छत

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार रात लगभग पौने दस बजे अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया, लेकिन जब तक सभी को बाहर निकाला गया, तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। मृतकों के परिजन और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

क्या है हादसे की वजह?

पुलिस का कहना है कि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि मकान का छत काफी पुराना था, जो लगातार बारिश और नमी की वजह से कमजोर हो गया था। इसी कारण रविवार रात वह अचानक गिर गया। फिलहाल, प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार के परिजनों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतकों के परिवार को मुआवजा और अन्य सहायता जल्द से जल्द दी जाए, ताकि परिजनों को कुछ राहत मिल सके। 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast