
Bihar Cabinet Expansion:बिहार सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो गया है। कुल सात नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश कैबिनेट में जीवेश मिश्रा, संजय सरावगी, सुनील कुमार, राजू सिंह, मोतिलाल प्रसाद, कृष्ण कुमार मंटू और विजय कुमार मंडल ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि आज सुबह ही नीतीश कैबिनेट में मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। ये सभी कैबिनेट मंत्री भाजपा कोटे से बनाए गए हैं।
बता दें कि साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले है। उससे पहले कैबिनेट का विस्तार किया गया है। अब बिहार में कुल मंत्रियों की संख्या 36 हो गई है। इससे पहले पीएम मोदी बिहार के भागलपुर पहुंचे थे और एक रैली को संबोधित किया था। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच भी साझा किया था।
जातीय समीकरण पर भाजपा की नजर
बता दें बिहार में कैबिनेट विस्तार के दौरान राजपूत, भूमिहार, कुर्मी, केवट, कुशवाहा , तेली और मारवाड़ी समाज से आने वाले विधायक को जगह दी गई है। मंत्री बनाए गए विधायकों में कुर्मा जाति के कृष्ण कुमार मंटू, केवट जाति के विजय मंडल, राजपूत जाति के राजू सिंह, भूमिहार जाति के जीवेश मिश्रा, कुशवाहा जाति के सुनिल कुमार, तेली जाति के मोतीलाल प्रसाद और मारवाड़ी समाज के संजय सारावगी शामिल हैं। इससे साफ जाहिर है कि कैबिनेट में हर जाति के नेताओं को ध्यान में रखा गया है।
Leave a comment