Bihar Politics: क्या चिराग पासवान के चाचा बदलने वाले हैं पाला? लालू यादव दही-चूड़ा खाने जाएंगे उनके घर

Pashupati Paras Invites Lalu Yadav: बिहार में मकर संक्रांति और राजनीति दोनों की चर्चा खूब होती है। मकर संक्रांति आते ही राजनेताओं की नजदीकियां बढ़ने लगती है। नेता एक- दूसरे को दही-चूड़ा खाने के लिए बुलाते हैं। इसी बहाने शुरू होता है कायसों का दौरा, कयास ये कि क्या कोई नेता पाला बदलने वाला है ? असकर बिहार में देखा गया है कि मकर संक्रांति के बाद नेताओं ने पाला बदला है।
अब एक बार फिर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस चर्चा में हैं। मौका है मकर संक्रांति का। दरअसल पशुपति पारस ने अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया है। उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव को भी निमंत्रण भेजा है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वह एनडीए छोड़ महागठबंधन में शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा दही-चूड़ा भोज में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते हैं।
क्या एनडीए से नाराज हैं पशुपति पारस?
दरअसल पशुपति पारस के नाराजगी की खबरें लोकसभा चुनाव के दौरान से ही आ रही है। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन में एलजेपी( रामविलास) के अलावा पशुपति पारस की पार्टी आरएलजेपी भी शामिल है लेकिन, लोकसभा चुनाव में पशुपति पारस की पार्टी को एक भी टिकट नहीं दिया गया था। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी को पांच सीटें दी गई। जिसके बाद खबरें आ रही थी की भाजपा उनकी नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें किसी राज्य का राज्यपाल बना सकती है।
पिछली सरकार में थे केंद्रीय मंत्री
बता दें कि नरेद्र मोदी की पिछली सरकार में पशुपति पारस को खाद्य मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया था। दरअसल एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान के निधन के बाद खाद्य सुरक्षा मंत्री का पद खाली हो गया था। वहीं, पशुपति पारस ने एलजेपी में बगावत कर कुछ सांसदों के साथ मिलकर आरएलजेपी का गठन किया था। जिसके बाद पीएम मोदी के पिछले कार्यकाल में उनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
Leave a comment