Lalu Yadav on Amit Shah: लालू यादव ने अमित शाह को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- पागल हो गए हैं

Lalu Yadav on Amit Shah: लालू यादव ने अमित शाह को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- पागल हो गए हैं

Lalu Yadav on Amit Shah: राज्यसभा में बाबा साहेब अंबडेकर परगृह मंत्री अमित शाह के बयान पर सियासत गरमा गई है। विपक्ष इसको लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अमित शाह को लेकर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने गृह मंत्री पागल तक कह दिया था। अमित शाह पागल हो गए हैं। उनके बयान को हमने सुना है, यह घृणा कार्य है। उन्हें फ़ौरन इस्तीफा दे देना चाहिए।

लालू यादव के बयान के बाद भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने जब विपक्ष को आईना दिखाया। जिसके बाद कुछ लोग तिलमिला गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लालू यादव को राजनीति का जोकर तक कह दिया। भाजपा नेता ने कहा कि आपलोग दलितों के हत्यारे हैं। कुर्सी के आप चरण वंदना कर रहे हैं। गृह मंत्री ने सच्चाई कही। आपलोगों ने बाबा साहब को हराने के काम किए। आपलोग राजनीतिक अपराधी हैं।

राज्यसभा में संविधान पर क्या बोले थे अमित शाह

आपको बता दें कि राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहाथा कि अब एक फैशन हो गया है। आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। आंबेडकर का नाम सौ बार लें, लेकिन आंबेडकर के बारे में कांग्रेस पार्टी का भाव क्या है, ये मैं बताता हूं।

Leave a comment