‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, वोट देने से पहले भविष्य देखें’ गिरिराज सिंह ने एक फिर दिया विवादित बयान

‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, वोट देने से पहले भविष्य देखें’ गिरिराज सिंह ने एक फिर दिया विवादित बयान

Bihar News: बिहार के पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीतिक और धार्मिक विवाद छेड़ दिया है। झारखंड में चुनावी बयानबाजी के दौरान उन्होंने कांग्रेस और हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला किया। गिरिराज सिंह ने रांची को 'कराची' और साहेबगंज को 'बांग्लादेश' बनने से रोकने की बात कही। उन्होंने देश में 'वोट जिहाद' और धर्म परिवर्तन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान देते हुए कहा कि "रांची को कराची नहीं बनने दें।" उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे वोट डालने से पहले अपने बच्चों और परिवार के भविष्य को ध्यान में रखें। सिंह ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस झारखंड के रांची, दुमका, और साहेबगंज को बांग्लादेश बनाने पर तुले हुए हैं।

देश में सबको एकजुट रहने की जरूरत है- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में सबको एकजुट रहने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि "खड़गे जी कठपुतली हैं, लेकिन जिस भाषा का उन्होंने प्रयोग किया, वह शोभनीय नहीं है। कांग्रेस ने भारत को लूटा और हिंदू-मुसलमान के नाम पर बांटा।"उन्होंने बिहार के बक्सर में पादरियों द्वारा धर्म परिवर्तन के आरोप भी लगाए और कहा कि महागठबंधन के नेता, खासकर तेजस्वी यादव, इस पर चुप हैं।

जुमे की तकरीर की अनुमति लेकर होनी चाहिए-  गिरिराज सिंह

छत्तीसगढ़ के वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के बयान का समर्थन करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि "जुमे की तकरीर की अनुमति लेकर होनी चाहिए। मुस्लिम धर्म गुरु देश को तोड़ते हैं, जबकि हिंदू धर्म गुरु देश को जोड़ते हैं। आपको बता दें कि झारखंड में 20 नवंबर को झारखंड में दूसरे चरण और महाराष्ट्र की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान किए जाएंगे। वहीं, 23 नवंबर को मतगणना होगी।

Leave a comment