
Patna Firing: बिहार के पटना के पारस अस्पताल में गोलीबारी की घटना सामने आई है।इलाज कराने आए व्यक्ति पर अपराधियों ने हमला कर दिया। उसका इलाज किया जा रहा है। हमले करने के बाद बदमाश मौके से फरारा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पटना के एक प्रमुख अस्पताल परिसर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अज्ञात अपराधियों ने खुलेआम एक शख्स पर गोलीबारी कर दी।घायल की पहचान चंदन मिश्रा के रूप में हुई है, जो पहले बक्सर में गोली चलाने के एक मामले में बेऊर जेल में बंद था।स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसे पैरोल पर बाहर निकाला गया था और इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।उसी दौरान अपराधियों ने अस्पताल परिसर में उस पर गोलीबारी कर दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।फिलहाल, घायल चंदन मिश्रा की स्थिति को लेकर अस्पताल प्रशासन और पुलिस कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रही है, लेकिन इस घटना ने अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना की जांच जारी
पटना SSP के मुताबिक, "पैरोल पर बाहर एक कैदी को इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे अस्पताल के अंदर अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उसका इलाज चल रहा है। जांच जारी है।
Leave a comment