
Lalu Yadav Health: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह अचानक उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया। जिस वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें इलाज के लिए दिल्ली जाने की सलाह दी है। सूत्रों की मानें तो लालू यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जाएगा।
बता दें, लालू यादव की तबीयत पिछले दो दिनों से ही खराब थी। लेकिन आज उनकी स्थिति और गंभीर हो गई है। जिस वजह से उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है।
एयर एंबुलेंस से दिल्ली आएंगे
दरअसल, आज सुबह अचानक लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई। उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया। जिसके बाद उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें दिल्ली जाने की सलाह दी है। सूत्रों की मानें तो आज दोपहर 2बजे लालू यादव एयर एंबुलेंस से दिल्ली के लिए हो सकते हैं।
दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया जाएगा। जहां डॉक्टर्स उनका इलाज करेंगे। गौरतलब है कि लालू यादव अकसर अपने नियमित स्वास्थ्य जांच और इलाज के लिए दिल्ली आते रहते हैं। वहीं, उनकी सेहत को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ता और समर्थक उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं।
किन बीमारियों से जूझ रहे हैं लालू यादव?
बता दें, लंबे समय से लालू प्रसाद यादव किडनी की समस्या और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इसके अलावा वह ब्लड प्रेशर, हृदय रोग का भी सामना कर रहे हैं। उन्हें कंधे और पैर की हड्डी में भी समस्या हैं। कुछ समय पहले ही उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ था। लेकिन आज एक बार फिर उनकी तबीयत ने सबको चिंता में डाल दिया है।
Leave a comment