Sushant Singh Rajput Suicide: बिहार के DGP बोले- मुंबई पुलिस नहीं कर रही है सहायता, दाल में कुछ काला है

Sushant Singh Rajput Suicide: बिहार के DGP बोले- मुंबई पुलिस नहीं कर रही है सहायता, दाल में कुछ काला है

नई दिल्ली: बॉलीवुड का उभरता सितारा रहा सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर बिहार के DGP का बयान सामने आया है. बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडे का कहना कि सुशांत केस में जिनको आरोपी बनाया है. वह भागे फिर रहे है. मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की मदद नहीं कर रही है. बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बिहार पुलिस में FIR दर्ज कराई है. बिहार पुलिस ने एक टीम को मुंबई भेज दिया है. पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

DGPगुप्तेश्वर पांडे का कहना है कि हमारी मुंबई के DCPसे अच्छी बातचीत हुई है. जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है. वह कोर्ट के चक्कर लगा रहे है. मौके मिलते ही सत्य की जीत हो जाएगी. बिहार पुलिस पूरी ईमानदारी के साथ मामले की जांच कर रही है. गुप्तेश्वर पांडे का बिहार के सीएम भी इस मिस्ट्री से पर्दा उठाना चाहते है. अगर सुशांत सिंह के घर वालों को बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है तो वह CBI जांच की मांग कर सकता है. हम उनके आवेदन को शासन के पास पहुंचा देंगे.

आपको बता दे कि बिहार पुलिस मुंबई पुलिस से सुशांत सिंह केस से जुड़े हुए कई कागजात की मांग कर रही है. जिसे बिहार पुलिस को अब तक दिया नहीं गया है. मुंबई पुलिस लगातार इस केस को दबाने की कोशिश कर रही है. गुप्तेश्वर पांडे का कहना है कि हमने सीसीटीवी फुटेज और जिन लोगों से अब तक केस में पूछताछ की है उनकी डिटेल मांगी है. जिसे अब तक सौंपा नहीं गया है.

  

Leave a comment