Giriraj Singh on Rahul Gandhi:कन्हैया कुमार की पद यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी बिहार पहुंच चुके है। इस दौरान बेगूसराय में राहुल गांधी कन्हैया कुमार के साथ पद यात्रा करेंगे। उनकी यात्रा से बिहार में सियासी संग्राम शुरू हो गया है। इसी बीच बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर पर करारा हमला किया है।
राहुल गांधी के 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का तीखा पलटवार किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि "राहुल गांधी पहले अपना ही पलायन रोकें—कभी यूपी से भाग जाते हैं, कभी केरल चले जाते हैं और अब बिहार आ गए हैं। गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि "राहुल गांधी के आने से बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, उन्हें बिहार का विकास दिखता ही नहीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि "उनके पिता ने बेगूसराय में पेट्रो केमिकल्स लगाने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। गिरिराज सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने राहुल गांधी की ड्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें भगवा रंग से नफरत है, इसलिए आज सफेद कपड़े पहन कर आए हैं।
राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने कहा कि 2005 से पहले का बिहार और 2005 के बाद का बिहार देख लीजिए। जहां वे बेगूसराय जा रहे हैं, उनके पिता ने 1985 में कहा था कि वे वहां पेट्रोकेमिकल बनाएंगे, वे दो बार सांसद बने लेकिन कभी नहीं बनाया। मोदी सरकार ने 25 हजार करोड़ लगाकर वहां रिफाइनरी लगाई, आदि कार्य किए। उन्हें भगवा रंग से नफरत है, इसलिए उन्होंने सफेद रंग चुना है।"
Leave a comment