Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar Assembly Elections 2025: ‘मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए’ मुजफ्फरपुर में NDA पर जमकर बरसे राहुल गांधी

Bihar Assembly Elections 2025: ‘मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए’ मुजफ्फरपुर में NDA पर जमकर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी नेएक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और जेडीयू पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बताइए आपके फोन के पीछे क्या लिखा है। मेड इन चाइना। नरेंद्र मोदी जी ने नोटबंदी और GST लागू करके सभी छोटे व्यवसायों को नष्ट कर दिया है। जहां भी देखो, मेड इन चाइना है। हम कहते हैं कि यह मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए। मोबाइल, शर्ट, पैंट, ये सब बिहार में बनने चाहिए और बिहार के युवाओं को उन कारखानों में रोजगार मिलना चाहिए। हमें ऐसा बिहार चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं देश के हर जिले में गया हूं। जहां भी मैं जाता हूं वहां बिहार के युवा मुझे मिलते हैं। मैं आपसे सवाल पूछना चाहता हूं आपने दिल्ली बनाई, बेंगलुरु की सड़कें बनाई, गुजरात में आपने काम किया खून पसीना दिया। मुंबई को आपने मदद दी। दुबई आपकी मेहनत से बना है। आप अलग-अलग प्रदेशों की मदद कर सकते हो, शहरों को बना सकते हो तो फिर बिहार में आप ये काम क्यों नहीं कर पा रहे हैं?।यहां पर 20 साल से नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं। अपने आप को अति पिछड़ा कहते हैं, बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए इन्होंने पिछले 20 साल में क्या किया? क्या आप ऐसा प्रदेश चाहते हैं जहां आपको कुछ ना मिले?।

20 साल में नहीं दिए वे अगले 5 साल में कहां से देंगे?- तेजस्वी यादव

राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "20 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। 11 साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। सकरा को कुछ कारखाना मिला है क्या? कोई अच्छा अस्पताल मिला होगा? कोई विश्वविद्यालय मिला होगा? लोगों को नौकरी रोजगार मिला होगा?। केवल घूसखोरी बढ़ी है की नहीं?... जो 20 साल में नहीं दिए वे अगले 5 साल में कहां से देंगे?।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast