
Bihar Assembly Election: SIR के मुद्दे परराजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा, "SIR का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और कल जिन लोगों की SIR का नाम मृत लोगों की लिस्ट में था उन लोगों को जिंदा अदालत में पेश भी किया गया। यह एक गंभीर मामला है जिसे लोग वोट की चोरी कह रहे हैं लेकिन भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग 'वोट की डकैती' कर रहा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब खुलासा होने लगा है तो भाजपा की बोलती बंद है। पहले चुनाव हराने का भाजपा का एक फॉर्मुला होता था, जहां CBI और ED को लगाया जाता था लेकिन जब ये सारी एजेंसियां बेकार हो गईं तो चुनाव आयोग को आगे किया जा रहा है। 2020 में भी चुनाव आयोग ने वोट की चोरी की थी। 12,000 मतों के अंतर से हमें 10 सीटों पर हरा दिया गया था। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में CCTV के रहते वे पकड़े गए तो चुनाव आयोग ने CCTV को ही हटा दिया। देश की जनता सब समझती है। चुनाव आयोग केवल भाजपा के लोगों का सहयोग कर रहा है। विपक्ष के वोटों को कम कर रहा है और भाजपा के लोगों का एक ही विधानसभा में दो-दो EPIC नंबर बनाए जा रहे हैं।
अब गुजरात के लोग बिहार के वोटर बन रहे हैं- तेजस्वी यादव
पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "अब गुजरात के लोग बिहार के वोटर बन रहे हैं। भाजपा के प्रभारी भीखूभाई दलसानिया पटना के वोटर बन गए हैं। उन्होंने अपना आखिरी वोट 2024 में गुजरात में डाला, लेकिन वो अभी भी पटना के वोटर हैं। गुजरात में उनका नाम कट गया था, लेकिन गौर करने वाली बात है कि अभी पांच साल भी नहीं हुए और आप जगह बदलकर वोट देने लगे। जब बिहार चुनाव खत्म हो जाएगा, तो नाम कटवाकर वो कहां जाएंगे? ये एक साजिश है जिसे आप सभी को समझना होगा। भाजपा चुनाव आयोग की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर बेईमानी कर रही है।
Leave a comment