BIGG BOSS OTT 2: शो के 8 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने, रुबीना का एक्स बॉयफ्रेंड भी शामिल

BIGG BOSS OTT 2: शो के 8 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने, रुबीना का एक्स बॉयफ्रेंड भी शामिल

ENTERTAINMENT: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर चर्चा में है। बता दें कि आए दिन इसको लेकर ऐलान होते रहते है। ऐसे में इस शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है जिसमें 8 चेहरे है। इतना ही नहीं इस लिस्ट में रुबिका का एक्स बॉयफ्रैंड भी शामिल है।  

बता दें कि यह शो 17 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाला है, जिसमें सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे। बिग बॉस ओटीटी 2 जंगल थीम पर होगा। इस बार मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को परेशान करने के लिए कई नए तरीके सोच रखे हैं। इस शो में आने वाले कई कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं, तो कुछ को मेकर्स ने अप्रोच किया है।

मेकर्स ने किए ये कलाकार अप्रोच

अविनाश सचदेव- अविनाश सचदेव भी इस शो में धमाल मचाने वाले हैं। अविनाश टीवी के कई सीरियल्स का हिस्सा रहे हैं और अब वह बिग बॉस ओटीटी 2 के जरिए जबरदस्त कमबैक करेंगे। बता दें अविनाश का रिश्ता एक समय पर रुबीना दिलैक से था।

आवेज दरबार- कोरियोग्राफर आवेज दरबार भी इस शो में नजर आ सकते हैं। दावा है कि मेकर्स और आवेज दरबार के बीच सारी बातें हो गई हैं। हालांकि, अब तक आवेज की तरफ से कंफर्म नहीं किया गया।

रजत टोकस- बिग बॉस ओटीटी 2 के मेकर्स ने रजत टोकस को इस शो के लिए अप्रोच किया है। एक्टर का आना अब तक कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन अगर रजत शो में आते हैं तो मजबूत कंटेस्टेंट में से एक होंगे।

अनुराग डोभाल- अनुराग डोभाल बिग बॉस ओटीटी 2 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। अनुराग मशहूर यूट्यूबर हैं और बाइक राइडर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसका फायदा इन्हें इस शो में जरूर मिलेगा।

पलक पुरसवानी- बिग बॉस ओटीटी 2 की दूसरी कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम पलक पुरसवानी हैं, जो टीवी के कई सीरियल का हिस्सा रही हैं। पलक इस शो में ग्लैमर का तड़का लगाती हुई नजर आएंगी।

केविन अलमासिफर-केविन अलमासिफर का नाम भी इस लिस्ट में है, जिन्होंने टीवी की दुनिया में रोडीज के जरिए कदम रखा। केविन को इस शो के जरिए तगड़ी लोकप्रियता मिल सकती है।

अंजलि अरोड़ा- बिग बॉस ओटीटी 2 में अंजलि अरोड़ा भी नजर आ सकती हैं। बता दें कि अंजलि कंगना रनौत के शो लॉकअप का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

मनराज सिंह शर्मा- मनराज सिंह शर्मा भी बिग बॉस ओटीटी में नजर आएंगे। मनराज सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 का हिस्सा रहे थे।

Leave a comment