Search KhabarFast

Press ESC to close

‘सबसे जरूरी प्राथमिकता युद्धविराम है’ ईरान और इजरायल यद्ध चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बड़ा बयान

‘सबसे जरूरी प्राथमिकता युद्धविराम है’ ईरान और इजरायल यद्ध चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बड़ा बयान

Iran-Israel Warईरान और इजरायल के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर जबरदस्त बमबारी कर रहे हैं। जिसकी वजह से पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इसी बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बड़ा बयान समाने आया है। जिनपिंग ने कहा कि मिडिल ईस्ट में संघर्ष को सुलझाने के लिए सबसे जरूरी प्राथमिकता युद्धविराम (ceasefire) है। इसके साथ ही जिनपिंग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने का तरीका बल प्रयोग नहीं हो सकता।

आपको बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव को लेकर चीनी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक दूसरे से बातचीत की। दोनों ने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने दोनों देशों से अपील की है कि वजह जितनी जल्दी हो सके युद्धविराम लागू करे, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल की जा सके। जिनपिंग ने दोहराया कि चीन हमेशा संवाद और कूटनीति के जरिए अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के समाधान का पक्षधर रहा है और बल का प्रयोग किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता का अंतिम चरण, कांग्रेस ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल

भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की वार्ता अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को अमेरिका के साथ घटते व्यापार अधिशेष और चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे के लिए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की।

जानलेवा इबोला वायरस से कांगो में हाहाकार, 24 घंटे में दर्ज हुए 72 नए केस, मौत का आंकड़ा 181 पहुंचा

कांगो में घातक वायरस Ebola का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 72 नए मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। अब तक इस बीमारी से 181 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

US-Iran Peace Deal: महीनों की तनातनी खत्म...US Iran डील पर लगी मुहर, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ समझौता

महीनों से जारी तनाव और संघर्ष के बाद अमेरिका और ईरान के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं। इस डील को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है। समझौते में कई अहम शर्तें शामिल हैं, जो दोनों देशों के भविष्य के संबंधों और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करेंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast