विवादों के बीच अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, तिहाड़ प्रशासन ने पहली बार दी इंसुलिन

विवादों के बीच अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, तिहाड़ प्रशासन ने पहली बार दी इंसुलिन

नई दिल्ली: शराब घोटाले मामले में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीमारी पर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। केजरीवाल की बीमारी को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। लेकिन इस बीच तिहाड़ जेल केजरीवाल को बड़ी राहत दी। प्रशासन ने उन्हें पहली बार इंसुलिन दी है।

जानकारी के अनुसार, जेल में केजरीवाल का शुगर लेवर लगातार बढ़ता जा रहा था। उनका शुगर लेवल 320 तक पहुंच गया था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की तरफ से इंसुलिन की मांग की जा रही थी। इस पर सियासत भी शुरू हो गई थी। इन सभी विवादों के बाद तिहाड़ प्रशासन ने अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन दी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद होने के बाद पहली बार इंसुलिन दी गई है।

आप कार्यकर्ताओं ने किया था विरोध प्रदर्शन

तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन न दिए जाने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकार्ताओं और नेताओं ने तिहाड़ जेल के बाहर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही तिहाड़ जेल अधिकारियों से केजरीवाल को इंसुलिन उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे।

उपराज्यपाल ने खारिज किया दावा

इसके साथ ही आप कार्यकर्ताओं की तरफ से आरोप लगाया जा रहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल के अंदर मौत की तरफ धकेला जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया था कि केजरीवाल को इंसुलिन क्यों नहीं दिया जा रहा हैं। हालांकि इस दावे को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने खारिज कर दिया।

Leave a comment