India China Conflict: सीमा विवाद सुलझाने को लेकर भारत-चीन की बड़ी बैठक, क्या अब LAC पर कायम होगी शांति?

India China Conflict: सीमा विवाद सुलझाने को लेकर भारत-चीन की बड़ी बैठक, क्या अब LAC पर कायम होगी शांति?

India China Conflict On LAC: भारत और चीन के बीच सीमा संघर्ष लंबे समय से चली आ रही है। चीन की विस्तारवादी नीति के कारण साल 2020 में दुनिया ने गलवान घाटी में दो देशों की सेना को आमने-सामने देखा था। उस दौरान कई सैनिकों की जान भी गई थी। इस बीच संघर्ष को हल करने के लिए गुरुवार को दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने अहम बैठक की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में वास्तविक नियत्रंण रेखा पर तनाव कम करने और सीमा से संबंधित लंबित मुद्दों को हल करने के लिए चीन की राजधानी बिजिंग में बैठक हुई। दोनों देशों ने पिछले 4 सालों से LOC पर उत्पन्न हुई सीमा विवादों के समाधान की ओर कैसे बढ़ा जाए, इसपर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्व्य के लिए कार्य तंत्र की 31 बैठक थी। इस बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव गौरांगलाल दास शामिल हुए तो वहीं चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय के सीमा और महासागर मामलों के विभाग के महानिदेशक होंग लियांग ने किया। बता दें, भारत और चीन के बीच कुल पांच सीमाओं पर विवाद की स्थि बनी हुई है। जिसमें पैंगोंग त्सो झील (लद्दाख), गलवान घाटी (लद्दाख), डोकलाम (भूटान), तवांग (अरुणाचल प्रदेश) और नाथू ला (सिक्किम) शामिल है।

बैठक में क्या निकला?

गुरुवार को बिजिंग में हुई WMCC की 31वीं बैठक में भारत-चीन के बीच तमाम सीमा विवादों का स्थायी समाधान निकालने की बात हुई। इस बैठक में दोनों देशों ने परामर्श के परिणामों को मजबूत करने, सीमा-संबंधी समझौतों और विश्वास-निर्माण उपायों का कड़ाई से पालन करने और सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता को संयुक्त रुप से बनाए रखने के लिए सहमति व्यक्त की।

जुलाई में अस्ताना और वियनतियाने में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी, जिसमें चर्चा को तेज करने पर जोर दिया गया था। साथ ही पिछले कई बैठकों में इस बात पर सहमति बनी कि कूटनीतिक और सैन्य चैनलों के संपर्क को और बढ़ाया जाए। साथ ही सीमा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों देशों को संयुक्त रुप से काम करने पर सहमति बनी। इसके लिए संबंधित द्विपक्षिय समझौतों, प्रटोकॉल और दोनों सरकारों के हुए तमाम फैसलों को पालन करने भी जोर दिया गया।

चीन का बयान आया सामने

WMCC की 31वीं बैठक के बाद चीनी विदेश मंत्रालय का भी बयान सामने आया है। इस बयान में कहा गया है कि बैठक सकारात्मक, मित्रतापूर्ण और स्पष्ट माहौल में हुई। दोनों पक्षों की ओर से सीमा पर संघर्ष कम करने पर सहमति बनी। साथ ही संवाद और परामर्श को मजबूत करने भी बल दिया गया। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों देश एक-दूसरे की चिंताओं का ध्यान रखने और जल्द से जल्द दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान पर पहुंचने पर सहमति व्यक्त की।

Leave a comment