
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने शराबबंदी के बीच एक ट्रक शराब के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। दरअसल तेघड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी शराब की एक बड़ी खेप लाई जाई जा रही है। इसी सूचना पर तेघड़ा थाना अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तेघड़ा के पास एनएच 28 पर छापेमारी की। जहां एन एच 28 से पटना नंबर की एक बड़ी ट्रक को शराब लोड कार्टून के साथ जब्त किया।
शराब तस्कर चावल की बोरी के बीच शराब की कार्टून को छुपा कर लाई थी। ट्रक जीरोमाइल की तरफ से बछवारा की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि बरामद शराब हरियाणा निर्मित है। फिलहाल पुलिस ट्रक को जप्त कर थाना लाई है जहां शराब को ट्रक से उतरा जा रहा है।ट्रक से अन लोड होने के बाद ही शराब की कार्टून की संख्या पता चल पाएगी लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि साढ़े तीन सौ कार्टून से ज्यादा शराब ट्रक लोड है।
बिहार में जहरीली शराब से मौत के बाद विपक्ष लगातार शराबबंदी पर सवाल उठा रही है जिसके बाद पुलिस भी एक्शन मोड में पूरे बिहार में दिख रही है बेगूसराय में भी कथित रूप से जहरीली शराब पीने से 2 की मौत हुई थी उसी थाना क्षेत्र में अब तेघड़ा थाना पुलिस ने एक ट्रक शराब को बरामद किया है।
Leave a comment