KHESARI LAL: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल की पत्नी और बेटी को मिली रेप की धमकी, खेसारी ने लगाई सीएम नीतीश से मदद की गुहार

KHESARI LAL: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल की पत्नी और बेटी को मिली रेप की धमकी, खेसारी ने लगाई सीएम नीतीश से मदद की गुहार

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादवकी पत्नी और उनकी बेटी को रेप की धमकी दी गई है। खेसारी लाल यादव ने रविवार को ट्वीट कर एक यूट्यूबर का वीडियो शेयर किया है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगाई है। इतना ही नहीं उन्होंने ट्विटर पर बिहार पुलिस को टैग करते हुए यह भी लिखा है कि अगर उनके परिवार को कुछ हुआ इसके जिम्मेदार बिहार पुलिस वाले होंगे।

आपको बता दे कि,भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच 36 का आंकड़ा देखने को मिलता है। दोनों अभिनेता के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है और ये तनाव विवाद का रूप भी कई बार ले चुका है। लेकिन अब खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की लड़ाई में दोनों के फैंस भी कूद गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स खुद को पवन सिंह का फैन बता रहा है। इस वीडियो में पवन सिंह का फैन खेसारी लाल यादव के साथ-साथ उनकी पत्नी और बेटी को भी धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है।

खुद को पवन सिंह का फैन बताने वाले शख्स ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जो 2 मिनट का है। इस वीडियो में वह खेसारी लाल को गंदी-गंदी गालियां देते हुए नजर आया। इतना ही नहीं, इस शख्स ने ये भी कहा कि वह खेसारी लाल को फिर से लिट्टी चोखा सड़कों पर बेचने के लिए मजबूर कर देगा। इस शख्स ने हद को तब पार कर दी, जब वह इस विवाद में खेसारी लाल यादव की पत्नी और बेटी को भी बीच में खींच ले आया। इस शख्स ने अभिनेता ने पत्नी और बेटी को भी खूब गालियां दीं।

Leave a comment