Bengaluru Murder Case: 29 टुकड़ों में फ्रिज से मिली महिला की लाश, बेंगलुरु से सामने कत्ल का खौफनाक मामला

Bengaluru Murder Case: 29 टुकड़ों में फ्रिज से मिली महिला की लाश, बेंगलुरु से सामने कत्ल का खौफनाक मामला

Bengaluru Murder Case News: कर्नाटक के बेंगलुरु से एक हैवानियत का एक मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला की दर्दनाक हत्या के बाद उसकी लाश को 29 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया गया। कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात व्यालिकावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुनेश्वरनगर की बताई जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतका का नाम महालक्ष्मी है और वह मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि यह घटना इलाके में स्थित एक बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बने फ्लैट पर हुई है। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या 4-5 दिन पहले की गई है। महिला की हत्या के बाद उसके शव के की सारे टुकड़े कर उसे फ्रिज में रख दिया गया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस पूरे मामले में कुछ कहा जा सकता है।

नेपालकीरहनेवालीथी महालक्ष्मी

दरअसल, करीब 19 दिन बाद इस कमरे का दरवाज़ा बीते शनिवार यानी 21 सितंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खुला था। उस बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर पांच महीने पहले ही महालक्ष्मी किरायेदार के तौर पर रहने आई थी। नेपाल की रहने वाली महालक्ष्मी वहां अकेली रहती थी। पड़ोसी भी उसेअच्छे सेनहीं जानते थे। महालक्ष्मी की मां और बहन बेंगलुरु में रहते हैं। दो सितंबर के बाद अचानक महालक्ष्मी का फोन बंद हो गया। उसकी मां और बहन लगातार फोन करते रहे, पर बात नहीं हो रही थी।  

फ्रिज में महालक्ष्मी की लाश

मकान मालिक और पड़ोसियों की मौजूदगी में घर का दरवाजा खोला गया। फर्श पर हर तरफ खून के निशान थे। मांस के छोटे-छोटे टुकड़े यहां वहां पड़े थे और खून की एक सूखी हुई लकीर कमरे में रखे फ्रिज तक जा रही थी। जैसे ही फ्रिज का दरवाजा खुला तो सबके होश उड़ गए। क्योंकि फ्रिज में महालक्ष्मी की लाश रखी हुई थी। फ्रिज के सबसे ऊपरी खाने में दो इंसानी पैर रखे थे। बीच के खाने में इंसानी जिस्म के अलग-अलग हिस्से रखे गए थे। सबसे निचले खाने में महालक्ष्मी का सिर रखा हुआ था। 

लाश के किए कई टुकड़ें

लाश के टुकड़े समेटने के लिए पुलिस ने अब फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री एंड सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स और बोरिंग अस्पताल के मुर्दाघर के स्टाफ को बुलाया। दोनों टीम के पहुंचने के बाद फ्रिज से लेकर फर्श तक पर बिखरे लाशों के टुकड़ों को समेटा गया। करीब लाश के तीस से चालीस टुकड़े किए गए थे। इन टुकड़ों को समेटकर अब मुर्दा घर भेज दिया गया।

Leave a comment