Benefits of orange peel powder: जानें संतरे के छिल्के में छुपा राज, रूप निखारने का कमाल, ऐसे करें इस्तेमाल

Benefits of orange peel powder: जानें संतरे के छिल्के में छुपा राज, रूप निखारने का कमाल, ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली. संतरा एक ऐसा फल हैं जो अधिकतर सभी लोगों को पंसद होता हैं. संतरा हमारी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता हैं. इसे, विटामिन सी का भंडार कहा जाता है. क्योकि विटामिन सी स्किन कोलाजन के निर्माण में मदद करता है. इसीलिए, संतरे के सेवन से स्किन को इंटर्नली हेल्दी बनाया जा सकता है. लेकिन हम सभी संतरा खाने के बाद उसके छिलके को कूड़ेदान में फेंक देते हैं. हमें ये लगता है कि संतरे के छिलका के क्या फायदे हो सकते हैं,इसलिए आज हम आपकों बता दें कि संतरे का छिलका न केवल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है बल्किे खूबसूरती निखारने में भी ये बहुत कारगर है. यह घर में बने फ्रूट फेसमास्क चेहरे के लिए अच्छे होते हैं.

बता दें कि संतरे के फल, जूस और यहां तक छिलके से भी कई तरह के फेसवॉश, फेसपैक बनाए जाते हैं और फेस के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं. संतरे के छिलके में भी पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जिनके इस्तेमाल से आप कई तरह की स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के साथ ही पा सकते हैं ग्लोइंग स्किन. इसके लिए आप संतरे के छिलके से फेस मास्क तैयार कर सकते हैं. इस मास्क के रेगुलर इस्तेलमाल से काले धब्बे, पिगमेंटेशन और ब्लैकहेड्स कम होते हैं.

संतरे के छिलके का पाउडर बनाना बहुत ही आसान हैं. सबसे पहले आप संतरे के छिलकों को धूप में सूखने के लिए दाल दीजिए. जब तक यह अच्छे से धूप में सूख जाएं तो तब इसे मिक्सर में पीस लीजिए. अगर आप थोड़े दिनों तक उपयोग करना चाहते हैं तो एक जार में इस पाउडर को भरकर रख लीजिए. फिर इस थोड़े थोड़े पाउडर को लेकर इसमे गुलाबजल या दूध मिलाकर फेंसपेक बनाकर आप अपने फेस पर लगा सकते हैं

संतरे के छिलके से फेस मास्क के फायेद-

संतरे के छिलके विटामिन सी से भरपूर होता है और त्वचा को साफ करता है.. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जिससे पिंपल कम होते हैं. और काले धब्बे भी दूर होते हैं. साथ- साथ चेहरे पर खूबसूरती निखार आता हैं.

डल स्किन

बढ़ती उम्र के साथ-साथ कई सारी वजहों से स्किन अपनी चमक खोने लगती है. जैसे धूप, पॉल्यूशन अनेक समस्याएं हैं कई बार धूप में हमारी स्किन डल हो जाती हैं. इसलिए आप चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए संतरा खाने के साथ-साथ संतरे फेस पेक को भी लगाएं इसके लिए 1 बड़े चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर 2 बड़े चम्मच शहद में मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं. चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं. सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें. इससे, त्वचा के काले धब्बे भी दूर होते हैं. और चेहरे पे चमक भी आती हैं.

पिंपल्स

हर व्यक्ति अपनी खूबसुरती चाहता हैं हर कोई अपने आप में सुंदर दिखना चाहता हैं लेकिन पिंपल्स की ऐसी समस्यां हैं जो टीनएज में काफी लोगों को होते हैं जो पिंपल्स आपकी खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं इसलिए पिंपल्स की समस्यां को दूर करने के लिए संतरे के छिकल का बनाया हुआ फेसपेक बहुत ही फायदेंमद होता हैं. इसके लिए 1 छोटे चम्मच संतरे के छिलका के पाउडर में 1 छोटा चम्मच नीम पाउडर और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना ले. इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें. इससे फिर पिपंल्स जैसी समस्यां जल्द ही दूर हो जाएगी.

ऑयली स्किन

कुछ लोगों की स्किन बहुत ही ज्यादा ऑयली होती हैं. ऑयली स्किन सिर्फ देखने में ही खराब नहीं लगती बल्कि चेहरे पर होने वाली कई सारी दूसरी समस्याओं के लिए भी जिम्मेदार होती है.  इसका एस्ट्रिंजेंट तत्व स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल आसानी से एब्ज़ॉर्ब कर लेता है. इसलिए इसके लिए 1 बड़े चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर को दूध-दही या गुलाबजल में मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें. अब इसे चेहरे पर लगा लें. हल्का सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें. हफ्ते में दो बार के इस्तेमाल से ही आपको फर्क नज़र आने लगेगा. इससे आपकी ऑयली स्किन की समस्यां जल्दी ही दूर हो  जाएगी

त्वचा में बहुत ताजगी और निखार

संतरे के छिल्के का पाउडर बनाकर उसमें थोड़ा सा बेसन और एक चुटकी हल्दी और चंदन मिला लें. इस फेसपैक को चेहरे पर लगांए और 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें. और यह हफ्ते में दो बार इसका उपयोग करें त्वचा में बहुत ताजगी और निखार महसूस होगा.

Leave a comment