Benefits of neem face pack: प्राकृतिक चीजों का ऐसे करें इस्तेमाल फिर पाएं निखार और करें दाग-धब्बे दूर, जानें कैसे

Benefits of neem face pack: प्राकृतिक चीजों का ऐसे करें इस्तेमाल फिर पाएं निखार और करें दाग-धब्बे  दूर, जानें कैसे

नई दिल्ली. नीम एक ऐसा पेड़ हैं. जो कई लोग सदियों से त्वचा के लिए नीम का इस्तेमाल करते हैं. नीम में एंटीबैक्टीतरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं. नीम को मेडिकल प्रोपर्टीज के लिए जाना जाता है. साथ ही प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करने का एक फायदा यह भी होता है कि इसके उपयोग करने से किसी भी प्रकार का हानि नहीं पहुंचती. इसलिए आज हम आपकों बताते हैं कि नीम स्किन की कई परेशानियों को दूर करने का नीम आसान और असरकारी उपाय है। इसके औषधीय गुण त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं. इसलिए आज हम आपकों नीम के कुछ ऐसे फायदें बताएगें जिससे जानकर आपकों फायदा मिलेगा.

बता दें कि आपकी स्किन पर काले धब्बे और मुंहासे या पिगमेंटेशन जैसी कोई भी समस्या है तो नीम की मदद से आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं. इसलिए हम आपको नीम फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो मुंहासे और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगें. जानें अब कैसे

नीम का फेसपैक ऐसे करें तैयार और फिर करें इस्तेमाल-

सबसे पहले हमें 10-15 नीम की पत्तियां लेनी हैं. इसके बाद 2 टेबलस्पून ऐलोवेरा जेल लीजिए. और फिर उसमें  1 विटामिन ई कैप्सुल मिलाएं. और साथ ही आधा टीस्पून नारियल का तेल (केवल ड्राय स्किन के लिए ही ). इन सब को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर आपका नीम फेसपैक तैयार हो जाएंगा. इसके बाद आप अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और सूखने के 20 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें.

जानें क्या हैं फायदें-

नीम एक मेडिक्लीनल पौधा है, जो मुंहासें और पिगमैंटेशन को कम करता है. इसके साथ ही ये त्वचा को पोषण देता है और इसकी एंटी बैक्टीरियल प्रोपर्टीज त्वचा को निखारती हैं. वहीं ऐलोवेरा जेल त्वचा को मोइश्चराइज और हाइड्रेट करता है, जिससे आपकी त्वचा को ग्लो मिलता है.विटामिन ई का इस्तेमाल भी चमकती, निखरी त्वचा के लिए किया जाता है, जिससे आपकी त्वचा ग्लोइंग लगती है.

Leave a comment