Benefits of aloe vera gel: एलोवेरा जेल को कैसे करें इस्तेमाल जो पाएं मुंहासों से छुटकारा और बनाएं खूबसूरती का राज

Benefits of aloe vera gel:  एलोवेरा जेल को कैसे करें इस्तेमाल जो पाएं मुंहासों से छुटकारा और बनाएं खूबसूरती का राज

नई दिल्ली. खूबसूरत चेहरासुंदर निखार हर व्यक्ति की सुदंरता होती हैं. लेकिन चेहरे पर मुहांसे हो जाना व्यक्ति की सुदंरता को खराब कर देता हैं. मुंहांसे एक ऐसी समस्या है. जिनका सामना अधिकतर टीनएजर्स या फिर कई बड़े लोग करते हैं. कई मुहासें इस तरह के होते हैं. जिसमे बहुत दर्द होता हैं और लोग इस दर्द की वजह से परेशान रहते हैं. इसलिए अधिकतर लोग मुहांसे से छुटकारा पाने के लिए कई तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसके बाद भी कोई असर देखने को नहीं मिलता. और चेहरे पर केमिकल वाले प्रोडक्ट से Side Effects का भी डर बना रहता हैं. इसलिए आज हम आपको मुहांसे की परेशानी से दूर करने के लिए ऐसे घरेलू उपाय ऐलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)के बारे में बता रहें हैं. जिसकी आपके चेहरे को बहुत आवश्यकता हैं. जानें अब ऐलोवेरा जेल से आपके चेहरे के लिए क्या हैं खासियत.

ऐलोवेरा एक ऐसा पेड़ हैं जिसे आमतौर पर लोग इसकी मेडिक्लीनल प्रोपर्टीज के लिए जाना जाता है. इसलिए कई लोग इसका त्वचा की देखभाल व कई बिमारियों से बचने के लिए भी खाते हैं. ऐलोवेरा में मौजूद विटामिन ए, सी और ई रेडिकल्स को दूर करते हैं और त्वचा को जीवंत करते हैं. वहीं इसमें मौजूद सैलिक्लिक एसिड में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी प्रोपर्टीज होती हैं. इस वजह से मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर करता है.इसके अलावा ऐलोवेरा त्वचा में कोलाजन प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है, जिससे त्वचा जल्दी से ठीक हो जाती है.

त्वचा के लिए कैसे करें ऐलोवेरा का इस्तेमाल

ऐलोवेरा एक ऐसा ट्रीटमेंट है जो आपको रात को सोने से पहले करना चाहिए. आपको इसके लिए केवल ऐलोवेरा जेल की जरूरत है. लेकिन इसे कैसे करें इस्तेमाल यह जानना जरूरी हैं. इसके लिए आप पहले ऐलोवेरा की पत्ती को दोनों कोनो से काटें और उसके बीच में से जेल निकालें. फिर अब इसे एक बाउल में इक्ट्ठा कर लें. उसके बाद अपने चेहरे को धो कर सुखा लें. फिर उस जेल को अपने चेहरे पर लगाएं. उसके बाद इसे रातभर इसे चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह में पानी से मुंह धो लें. इससे आपके चेहरे पर मुहांसे से छुटकारा बहुत जल्द मिलेगा.

Leave a comment