भीगे अखरोट खाने से होंगे ये फायदे, आज ही रूटीन में करें शामिल

भीगे अखरोट खाने से होंगे ये फायदे, आज ही रूटीन में करें शामिल

Walnuts Health Tips: अच्छी सेहत के लिए फ्रूट्स, सब्जियों के साथ बादाम, अखरोट और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद से लेकर तमाम एक्सपर्ट्स इन ड्राई फ्रूट्स और नट्स को भिगोकर खाने की सलाह देते है, क्योंकि इससे इनके पोषक तत्व और ज्यादा बढ़ जाते हैं।
 
इन्हीं नट्स में से एक है अखरोट जिसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती हैं। इसके साथ इसमें एंटीऑक्सिडेंट, ओमेगा -3 वसा और अन्य यौगिक शामिल होते हैं। जो कैंसर, हृदय रोग और कॉग्निटिव क्षमता में गिरावट को रोकने में मदद कर सकते हैं।
 
अखरोट में कॉपर, फोलिक एसिड, फॉसफोरस, विटामिन बी6, मैंगनीज, आयरन, जिंक, सेलेनियम, नियासिन, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते है। इसके साथ इसमें कैलोरी: 185, पानी: 4%, 4.3 ग्राम प्रोटीन, 3.9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 0.7 ग्राम चीनी, 1.9 ग्राम फाइबर, 18.5 ग्राम वसा पाया जाता है। 
 
अखरोट के क्या फायदे  है?
अखरोट खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा सोर्स माना जाता है। 
अखरोट खाने से दिमाग की ग्रोथ अच्छी होती है।  
अखरोट में भरपूर मात्रा में पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
इसके साथ इनमें अच्छी  मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। 
अखरोट कैंसर, हृदय रोग, कॉग्निटिव क्षमता में गिरावट को रोकने में मदद करता है। 
पाचन स्वास्थ्य के लिए अखरोट एक अच्छा  सोर्स है।
अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण ब्लड शुगर के स्तर को कम कर डायबिटीज के विकास की संभावना को कम करचा है।
वजन घटाने के लिए अखरोट का सेवन किया जाता है। 
नट्स शुक्राणु की जीवन शक्ति को बढ़ा सकते हैं।
अखरोट का सेवन करने से एलडीएल, या "खराब" कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। 
रोजाना अखरोट का सेवन ट्राइग्लिसराइड के स्तर को भी कम करता है। 

Leave a comment