
IPL 2024 Auction: IPL 2024के ऑक्शन के पहले इंग्लैंड टीम के 2 खिलाड़ियों ने शानदार पारियां खेलते हुए अपनी वैल्यू बढ़ा ली है। इंग्लैंड टीम के फिल साल्ट और हैरी ब्रूक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए टी20 मुकाबले में कुछ इस अंदाज में ताबड़तोड़ रन बनाए हैं, जिसके बाद यह दोनों मंगलवार को होने वाले ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों की नजर में जरुर आ गए होंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए रविवार को T20 मुकाबले मेंखिलाड़ी फिल साल्ट ने 56 गेंदो में 109 रन की शतकीय शानदार पारी खेली, वहीं हैरी ब्रूक ने मात्र 7 गेंदो पर 31 रन बनाए। ये दोनों पारियां इसलिए भी खास रही क्योंकि यह रन का पीछा करते हुए आई है।
आपको बता दे कि वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में 223रन का टारगेट दिया था, जवाब में फिल साल्ट ने नाबाद शतक जमाते हुए इंग्लैंड टीम को जीत के लिए का मजबूत आधार दिया। यहां हैरी ब्रूक की पारी इसलिए खास रही है, क्योंकि जब वो क्रीज पर आए तब टीम इंग्लैंड को 13 गेंदो पर 37 रन की जरुरत थी। यहां पर उन्होने विस्फोटक पारी खेलकर 7 गेंद पर 31 रन बनाकर अपनी टीम को एक गेंद शेष रहते टीम को जीत दिलाई।
IPL2024 की रिलीज लिस्ट में शामिल है दोनो का नाम
इंग्लैंडटीम के खिलाड़ी फिल साल्ट और हैरी ब्रूक दोनों को ही IPL फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने स्क्वाड से रिलीज कर दिया था। हैरी ब्रूक को जहां SRH ने रिलीज किया है, वहीं फिल साल्ट को दिल्ली कैपिटल्स से ने रिलीज कर दिया। आपको बता दे कि हैरी ब्रूक को पिछले ऑक्शन में SRH ने 13.25 करोड़ की भारी-भरकम प्राइच में खरीदा था, वही उन्होंने IPL 2023 में शतक भी जमाया था, लेकिन एक दो पारियों में ही उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। अधिकतर मौकों पर उनका बल्ला शांत ही रहा था। ऐसे में SRH ने उन्हें इस बार रिलीज लिस्ट में डाल दिया था।
वही दिल्ली कैपिटल्स ने फिल साल्ट को उनकी बेस प्राइस (2 करोड़) में ही खरीद लिया था। फिल साल्ट भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक- दो पारियो में रन बना पाए थे। इस बार जब उनको रिलीज किया गया तो उन्होंने अपनी बेस प्राइस घटाकर 1.5 करोड़ कर दी। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद उन्होने अपनी बेस प्राइस से तीन गुना अधिक रकम मिल सकती है।
Leave a comment