गर्मियों में न सिर्फ शरीर बल्कि चेहरे के लिए भी फायदेमंद हैं पुदीने की पत्तियां, मिलेगी इन समस्याओं से निजात

गर्मियों में न सिर्फ शरीर बल्कि चेहरे के लिए भी फायदेमंद हैं पुदीने की पत्तियां, मिलेगी इन समस्याओं से निजात

  Beauty Tips: पुदीना एक नेचुरल हर्ब है, जो एसिडिटी, बदहजमी जैसी समस्याओं का चुटकी में इलाज करती है। गर्मियों में पुदीने के पत्ते का सेवन न सिर्फ शरीर को ठंडक को पहुंचाता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। इसका एंटी-बैक्टीरियल गुण भी इसके फायदों में इजाफा करने का काम करता है। लेकिन क्या आपको पता है पुदीना चेहरे के निखार के लिए काफी फायदेमंद होता है?इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके इस्तेमाल से किसी तरह का साइडइफेक्ट नहीं होता और त्वचा को पोषण भी मिलता है।

 धब्बों को करे दूर

 बढ़ती उम्र के साथ ही चेहरे पर कई तरह के दाग-धब्बे उभरने लग जाते हैं। पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बनाकर उसे चेहरे पर लगाने से कुछ ही समय बाद आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।  इसके अलावा यह पिग्मेंटेशन की समस्या को भी दूर करने का काम करता है।

कील-मुंहासों की समस्या करे दूर

पुदीने की पत्तियों में सैलीसिलिक एसिड पाया जाता है। जो कील-मुंहासों और उनसे बने दाग-धब्बों को दूर करने में कारगर होता है। पुदीने की पत्त‍ियों को पेस्ट की तरह पीस लें।  आप चाहें तो इसमें कुछ मात्रा में गुलाब जल भी मिला सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपको त्वचा में फर्क महसूस होने लगेगा।

झुर्रियों को करे दूर

झुर्रियों को दूर करने के लिए भी पुदीने की पत्त‍ियों का इस्तेमाल किया जाता है। पुदीने की पत्तियों के रस को दही या फिर शहद के साथ मिलाकर लगाना बहुत फायदेमंद होता है।

 त्वचा को करे  पोषित

पुदीने की पत्तियां ठंडक देने का काम करती हैं। जिस तरह खीरे का इस्तेमाल करने से त्वचा को मॉइश्चर मिलता है, उसी तरह पुदीने की पत्तियां भी त्वचा को ताजगी देने के साथ नमी भी देती है। इसके अलावा इन पत्तियों के रस को चेहरे पर लगाने से पोर्स भी खुलते हैं।

त्वचा पर लाए निखार
यह न केवल त्वचा की सफाई करने के काम आता है बल्कि त्वचा में भी निखार लाता है। पुदीने की पत्तियों के पेस्ट या फिर इसके रस को नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से चेहरे में निखार आता है।

Leave a comment