Barabanki Rape And Murder Case : यूपी के बाराबंकी में दरिंदगी का शिकार हुई लड़की, गला घोटकर हत्या

Barabanki  Rape And Murder Case  :  यूपी के बाराबंकी में  दरिंदगी का शिकार हुई लड़की, गला घोटकर हत्या

नई दिल्ली :  यूपी के बाराबंकी में एक खौफनाक दरिदंगी को अंजाम दिया गया है. 17 साल की  दलित लड़की को कुछ दरींदो ने अपनी हवस का शिकार बनाया है. लड़की धान की कटाई के लिए खेत में गई थी जहां पर उसका सामूहिक बालात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई.

आपको बता दें कि, दलित लड़की का शव पड़ोसी के खेत से बरामद हुआ. वहीं प्रभारी पुलिस अधीक्षक और एएसपी आरएस गौतम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा किया है कि, इस 17 साल की किशोरी से गैंगरेप हुआ है और उसके बाद उसके दोनों हाथ-पैर बांधे गए और गला दबाकर हत्या उसकी कर दी गई है. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

वहीं बता दें, बाराबंकी में सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित बुधवार शाम को मजदूरी करके घर लौटा तो उसे अपनी पुत्री नहीं दिखी. उसकी पत्नी ने बताया कि, उनकी पुत्री चार बजे खेत में धान काटने गई थी. वहीं अंधेरा होने पर भी उनकी पुत्री घर नहीं आई तो पिता उसे ढूंढने सवा किलोमीटर दूर खेत पहुंचा. तभी उसे पड़ोस के खेत में अपनी पुत्री का शव पड़ा दिखा. मजदूर ने गांव पहुंचकर लोगों को इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद गांव वालों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

Leave a comment