Search KhabarFast

Press ESC to close

बांग्लादेशः यूनुस सरकार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, जानें किन मागों को लेकर रोकी ट्रेनें

बांग्लादेशः यूनुस सरकार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, जानें किन मागों को लेकर रोकी ट्रेनें

College Studenrs Protest In Bangladesh: बांग्‍लादेश के ढाका में तितुमीर कॉलेज के छात्रों ने रेलवे ट्रैक की नाकाबंदी कर दी है। ट्रेन हड़ताल की वजह से कई छात्र ट्रेक पर आकर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक यूनुस सरकार उनकी डिमांड नहीं मान लेती। तब तक वह ऐसे ही ट्रेक पर बैठे रहेंगे। इस विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए यूनुस सरकार ने ढाका के मोहाखाली इलाके में सेना की तैनाती भी कर दी हैं। लेकिन इसके बावजूद यहां के हालात में कोई सुधर देखने को नहीं मिल रहें। बता दें, तितुमीर कॉलेज के छात्रों की मांग है कि उनके कॉलेज को यूनि‍वर्सिटी का दर्जा द‍िया जाए।

यूनुस सरकार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

गौरतलब है कि इस समय बांग्‍लादेश में हालात ठीक नहीं है। जिस वजह से सभी ट्रेनों की सर्विस रद्द हो गई है। ट्रेनों को बीच ट्रेक पर ही रोक दिया गया है। ऐसे में छात्र भी पूरी ताकत के साथ विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। छात्रों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती। तब तक उनका ये विरोध जारी रहेगा।

बता दें, ढाका यूनिवर्सिटी से जुड़े 7कॉलेजों के छात्रों ने सोमवार 27जनवरी को प्रदर्शन करते हुए सरकार के सामने अपनी कुछ मांगें रखी। इन छात्रों की मांग है कि ढाका यूनिवर्सिटी से सभी सात कॉलेजों को अलग कर एक यूनिवर्सिटी बनाई जाए। इन मांगों को पूरा करने के लिए छात्रों ने सरकार को एक अल्टीमेटम भी दे दिया था। छात्रों ने सरकार को धमकी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो विरोध और तेज हो सकता है। 

छात्रों और प्रशासन के बीच झड़प 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बीते रविवार सभी सातों कॉलेजों के छात्रों और प्रशासन के बीच झड़प हो गई थी। इस झड़प के दोरान कई छात्रों के घायल होने की भी खबर सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को संभालते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने लाठियां भी चलाईं।

इसके बाद सोमवार से सभी कक्षाएं और परीक्षाएं रद्द कर दी गईं। फिलहाल, वहां स्थिति पर काबू पाने के लिए बॉर्डर गार्ड ऑफ बांग्लादेश (BGB) को तैनात किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आम यात्रियों के लिए 60 दिन, लेकिन इन लोगों को 365 दिन पहले मिलता है टिकट बुक करने का मौका

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकट बुकिंग प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी नियम बनाए हैं। हाल ही में रेलवे ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब सामान्य यात्रियों के लिए एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग की समय-सीमा को 90 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है।

Kal Ka Mausam 24 October 2026: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-बिहार समेत सभी राज्यों का हाल

Kal Ka Mausam 24 October 2026: देशभर में कई राज्यों के मौसम का मिजाज कई राज्यों में बदला हुआ रह सकता है।

गलवान संघर्ष के बाद बदली तस्वीर! भारत-चीन सीमा विवाद पर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का बड़ा खुलासा

Narwane Opens Up On Glawan Faceoff: भारत और चीन के बीच लंबे समय से जारी सीमा विवाद को लेकर पूर्व

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast