
Baloch Libration Army Attack Pak Army: पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान के विद्रोहियों की लड़ाई जारी है। बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकें लगातार पाकिस्तानी सैनिकों और उनके अड्डों को निशाना बना रही है। इस बीच रविवार देर रात BLA ने क्वेटा में बड़ा ऑपरेशन को अंजाम दिया है। बीएलए के स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशन स्क्वॉड ने क्वेटा में पाकिस्तानी सेना के एक प्रमुख एजेंट बाबुल मुहम्मद हसनी को मार गिराया। बाबुल मुहम्मद हसनी पाकिस्तानी खुफिया विभाग ISIका बड़ा अधिकारी था। बलूच विद्रोहियों के खिलाफ उसने कई अहम जानकारियां पाकिस्तानी सेना को दी थी। इस हमले में जहां हसनी की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं, उसका साथी मुहम्मद अमीन गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, BLA ने इस हमले को अंजाम देने के लिए मैग्नेटिक आईईडी का इस्तेमाल किया था।
BLA ने दी थी चेतावनी
कुछ दिनों पहले BLAके द्वारा एक चेतावनी दी गई थी कि जो भी पाकिस्तानी एजेंट उनके क्षेत्र में रह रहे हैं, वो या तो सरेंडर कर दे या फिर उन्हें मार दिया जाएगा। इस चेतावनी के बाद ही BLAका एक्शन देखने को मिला है। इस ऑपरेशन को BLA की खुफिया शाखा ZIRAB की ओर से दी गई खुफिया जानकारी के बाद अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, क्वेटा के बरूरी रोड पर स्टॉप एऱिया में ISIको निशाना बनाया। BLA ने हसनी की गाड़ी को मैग्नेटिक IED से निशाना बनाया। इस विस्फोट में हसनी की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
कौन था हसनी?
बाबुल मुहम्मद हसनी ISI के उन बड़े एजेंटों में शामिल था जो ISIके लिए बलूच क्षेत्र में काम कर रहा था। साथ ही उसका संबंध जिहादी स्क्वॉड एजेंट जकारिया से भी था। हसनी कलात में एक सशस्त्र गिरोह का नेतृत्व करता था। जो क्वेटा और बलूच क्षेत्रों में काफी सक्रिय था। जानकारी के अनुसार, हसनी ने एक यातना कक्ष भी बनवा रखा था, जिसमें गैर कानूनी रूप से पकड़े गए बलूच लड़कों को यातनाएं दी जाती थीं। इस तरह के कई यातना कक्ष बलूच क्षेत्र में हसनी ने बनावाए थे। गौरतलब है कि BLA ने पिछले चंद महीनों में ही पाकिस्तान को घुटनों के बल ला दिया है। हर रोज क्वेटा और उसके आसपास के क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैन्य काफिलें को निशाना बनाया जा रहा है, जिसमें पाक सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
Leave a comment