Ayodhya Ram Mandir: राम नवमी पर इन चीजों के साथ प्रवेश पर लगा प्रतिबंध, नहीं होंगे रामलला के दर्शन

Ayodhya Ram Mandir: राम नवमी पर इन चीजों के साथ प्रवेश पर लगा प्रतिबंध, नहीं होंगे रामलला के दर्शन

Ram Navami Ayodhya News:  देश में इस साल रामनवमी 17 अप्रैल को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में यह बहुत खास दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसीलिए इस दिन को भगवान के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। लेकिन जो भक्त राम नवमी के लिए अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन करने जा रहे हैं। उनके लिए बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल, राम मंदिर के अयोध्या स्थितराम मंदिर में भक्त कुछ चीजें अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे। इसकी जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने दी है।

ट्रस्ट ने दी जानकारी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि दर्शन के समय दर्शनार्थियो को अपना मोबाइल, मूल्यवान वस्तुएं इत्यादि साथ नहीं लाने चाहिए। ऐसा करने से दर्शन के दौरान परेशानी और समय की बर्बादी से बच सकते हैं। ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि दर्शनार्थी अपना मोबाइल, जूता, चप्पल, बड़े-बैग और प्रतिबंधित सामग्री आदि जितना दूर सुरक्षित रखकर आएंगे, दर्शन में उतनी ही अच्छा होगा।

श्रद्धालुओं के लिए की गई विशिष्ट व्यवस्था

ट्रस्ट ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पत्र साझा करते हुए कहा कि श्री राम नवमी के पावन पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा विशिष्ट व्यवस्था की गई है। श्री रामनवमी के शुभ दिन ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः काल साढ़े तीन बजे से श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध होने के लिए व्यवस्था की जाने वाली है।

जन-सुविधाएँ उपलब्ध

16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक सभी प्रकार के विशिष्ट पास/दर्शन-आरती आदि की बुकिंग को पहले से ही कैंसिल की जा चुकी है। ऐसा बताया जा रहा है कि सुग्रीव किला के नीचे, बिड़ला धर्मशाला के सामने, श्री रामजन्मभूमि प्रवेश द्वार पर 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' द्वारा यात्री सेवा केन्द्र बनाया गया है। इसमें जन-सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

सोशल मीडिया पर होगा लाइव प्रसारण

ट्रस्ट ने बताया रि सभी भक्तों को ही रास्ते से जाना होगा। राम लल्ला के दर्शन का समय बढ़ाकर 19 घंटे कर दिया गया है। जो मंगला आरती से प्रारंभ होकर रात ग्यारह बजे तक चलेगा। चार बार लगने वाले भोग के लिए सिर्फ पांच-पांच मिनट के लिए ही पर्दा बंद होगा। इसके अलावा विशिष्ट महानुभावों से अनुरोध किया गया है कि दर्शन के लिए 19 अप्रैल के बाद ही आएं। लगभग सौ बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से श्री राम जन्मोत्सव का प्रसारण अयोध्या नगरी में किया जाएगा। इसके साथ सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी लाइव प्रसारण होगा।

Leave a comment