
Delhi: नाइजीरिया से एक दर्दनाक हमले की खबर सामने आई है। बता दें कि उत्तर-मध्य राज्य में रविवार को एक हमले में 16 लोग मारे गए। इसकी जानकारी नाइजीरिया की सेना ने दी है। इससे पहले मई में किसानों और चरवाहों के बीच संघर्ष हुआ था, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे।
नाइजीरिया में हुए हमले में 16 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार, उत्तर-मध्य राज्य में चरवाहों और किसानों के बीच झड़प की खबरें सामने आती रहती हैं। हमले की यह घटना मुशू गांव में सामने आई है, जिसमें 16 लोगों की जान गई है। हालांकि, नाइजीरिया की सेना ने इस घटना पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं दे रही।बता दें कि नाइजीरिया का उत्तर-मध्य क्षेत्र कई जातीय और धार्मिक रूप से विविध भीतरी प्रदेशों में से एक है, यहां अंतर-सांप्रदायिक संघर्ष ने हाल के सालों में सैकड़ों लोगों की जान ली है।
हिंसा के कई कारण
हिंसा को अक्सर मुस्लिम चरवाहों और मुख्य रूप से ईसाई किसानों के बीच जातीय-धार्मिक संघर्ष के रूप में चित्रित किया जाता है। लेकिन जलवायु परिवर्तन और बढ़ती कृषि भी प्रमुख कारक हैं।बता दें कि ये की पहली बार हमला नहीं है। इसी साल मई में भी हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि इस इलाके में सालों से तनाव बना हुआ है। जिसके चपेट में मासूम लोग आते है।
बताया जाता है कि इस इलाके में कई जाति और समुदाय के लोग रहते हैं। इनके बीच सांप्रदायिक संघर्ष की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। एएफपी के मुताबिक हमले की यह घटना मुशू गांव में सामने आई है। नाइजीरिया की सेना ने इस घटना पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है।
नाइजीरिया के गवर्नर ने की हमले की निंदा
बता दें कि राज्य के गवर्नर कालेब मुतफवांग ने नवीनतम हमले की निंदा करते हुए इसे बर्बर, क्रूर बताया। उन्होंने कहा कि अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उनके प्रवक्ता ग्यांग बेरे ने संवाददाताओं से कहा कि निर्दोष नागरिकों पर चल रहे हमलों को रोकने के लिए सरकार द्वारा सक्रिय कदम उठाए जाएंगे।
Leave a comment