अतीक अहमद हत्याकांड के बाद बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा, इफ्तार पार्टी में दिखा धमकी का असर

अतीक अहमद हत्याकांड के बाद बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा, इफ्तार पार्टी में दिखा धमकी का असर

शनिवार रात प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक तरफ इस हादसे का असर सलमान खान के सुरक्षा पर पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई में कल रात हुई बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में इसका असर देखने को मिला है। दरअसल पिछले कुछ समय से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से धमकी के चलते सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। इसी बीच कल रात में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान को कड़ी सुरक्षा के साथ देखा गया।

बता दे कि पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी का आयोजन रविवार की शाम मुंबई के ताजा लैंड एंड होटल में आयोजित किया था। जहां पर सलमान खान करीब आठ बजे पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया गया था। सलमान खान की सुरक्षा को लेकर इन दिनों मुंबई पुलिस काफी सतर्क है। इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए पहले से मीडिया कर्मियों और मेहमानों के आधार कार्ड और फोटो मंगवा ली गई थी ताकि इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए अलग से आई कार्ड बनाया जा सके।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बड़े सुरक्षा के बीच शाम आठ बजे इफ्तार पार्टी में पहुंचे और करीब आधे घंटे के बाद वहां से निकल गए। इस पार्टी में शाहरुख खान और संजय दत्त के अलावा इमरान हाशमी, सुभाष घई,रितेश देशमुख, जेलिना डिसूजा,प्रीति जिंटा,पूजा हेगड़े,सलीम खान,आयुष शर्मा,सुनील शेट्टी,अर्पिता खान,नेहा शर्मा और कपिल शर्मा जैसे बॉलीवुड के कई सितारे मौजूद रहें।

Leave a comment