Astro Tips: नजर दोष से पितृदोष तक, कपूर के ये उपाय रातों-रात बदल देंगे किस्मत!

Astro Tips: नजर दोष से पितृदोष तक, कपूर के ये उपाय रातों-रात बदल देंगे किस्मत!

Astro Tips: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा के लिए कपूर का इस्तेमाल बहुत शुभ माना जाता है। कपूर के बारे में ऐसी मान्यता है कि अगर इसे किसी स्थान पर शुभ-कार्य और पूजा-पाठ करते समय जलाएं तो वहां कि नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसके कुछ उपाए होते हैं जिसको लेकर कहा जाता है कि अगर ये उपाए किया जाए तो व्यक्ति की किस्मत रातों-रात चमक सकती है और सुख-समृद्धि आती है। इन्हीं उपायों के बारे में आज हम बताएंगे

 सनातन परंपरा में कहा गया है कि कपूर को जलाने से देवी-देवता जल्दी प्रसन्न होते हैं और साधक को मन चाहा वरदान मिलता है। यही वजह है कि सदियों से लोग सुबह-शाम की जाने वाली पूजा में कपूर से आरती जरूर करते हैं। कपूर को न सिर्फ देवी-देवताओं बल्कि ज्येातिष उपाय के लिए भी काफी शुभ माना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति अपने घर में प्रतिदिन कपूर जलाता है तो उसके कुंडली में स्थित पितृदोष और कालसर्पदोष से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं।

बुरी नजर के लिए उपाय

अगर किसी को बुरी नजर लग गई हो तो उसे उतारने के लिए कपूर का उपाय काफी लाभदायक साबित होता है। जिस व्यक्ति को नजर लगी है उसके सिर से पैर तक तीन बार कपूर को उतारकर उसे जमीन पर रखकर जला देना चाहिए। ध्यान रखें कि उसे किसी पात्र या अन्य चीज पर रख कर न जलाएं। मान्यता के अनुसार इस उपाय को करने से व्यक्ति को लगा नजर दोष जल्दी दूर होता है।

बुरे सपने के उपाय

वहीं अगर आपके घर में छोटा बच्चा है और अक्सर चौंककर उठ जाता है या फिर अगर उसे या फिर किसी अन्य व्यक्ति को बुरे सपने सताते हैं तो आपको उस कमरे में सुबह और शाम प्रतिदिन कपूर जरूर जलाना चाहिए। मान्यता के अनुसार, कपूर के इस उपाय को करने पर उस कमरे में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं और व्यक्ति को बुरे सपने नहीं आते हैं।

Leave a comment