
State Assembly Election Result: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार यानी 22नवंबर को वोटों की गिनती होगी और चुनाव नतीजे सामने आएंगे। इससे पहले कांग्रेस के कान खड़े हो गए हैं। पार्टी ने बिना लापरवाही दिखाते हुए दोनों राज्यों के लिए तीन-तीन ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए है। बता दें कि, महाराष्ट्र के लिए पार्टी ने अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और जी परमेश्वर को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। वहीं झारखण्ड के लिए तारिक अनवर, मल्लू भाटी और कृष्णा अलावुरु को जिम्मेदारी दी गई है।
चुनावी नतीजे आने के बाद पार्टी में तोड़फोड़ ने हो, इसके लिए पार्टी ने यह रणनीति बनाई है। साथ ही कांग्रेस इस बात का भी ख्याल रख रही है कि कांग्रेस के जीते हुए उम्मीदवार भाजपा के संपर्क में नहीं आए। बता दें कि कांग्रेस इससे पहले कर्नाटक, गोवा सहित अन्य राज्यों में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स कर चुकी है।
दोनों राज्यों कल होगी गिनती
गौरतलब है किमहाराष्ट्र की सभी 288विधानसभा सीट पर 20नवंबर को मतदान हुआ। जबकि झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराए गए थे। झारखंड में पहले चरण में 43सीट पर 13नवंबर को मतदान हुआ था। जबकि 20नवंबर को दूसरे और अंतिम चरण में 38सीट पर चुनाव कराए गए थे। दोनों राज्यों में मतगणना 23नवंबर को वोटों की गिनती होगी। वहीं, महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना ( शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) के गठबंधन ‘महायुति’ तथा महाविकास आघाडी (एमवीए) के बीच मुकाबला है। महाविकास आघाडी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट ) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) शामिल हैं।
झारखंड में मुकाबला टाइट
झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) तथा ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच मुकाबला है। राजग में भाजपा, आजसू, जनता दल (यूनाइटेड) तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल हैं। जबकि ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शामिल हैं।
Leave a comment