
Assam Elections 2026: भाजपा ने असम चुनाव 2026 के लिए अपना 'संकल्प पत्र' जारी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया और अन्य लोग भी यहां उपस्थित हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "यह घोषणापत्र एक दशक की उपलब्धियों पर आधारित है। मैं एक ऐसे राज्य को देख रही हूं, जिसका कायाकल्प इस तरह से हुआ है, जैसा कांग्रेस के 6 दशकों के शासन में कभी संभव नहीं हो पाता।
घोषणा पत्र को जारी करते हुए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि छठी अनुसूची में शामिल क्षेत्रों के साथ ही अनुसूचित जनजाति के क्षेत्रों को इससे बाहर रखा जाएगा। लव जिहाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और असम को बाढ़मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। सरकार गठन के बाद शुरुआती दो वर्ष में बाढ़मुक्त असम के निर्माण के लिए 18 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
घोषणापत्र के मुख्य बिंदु
जमीन जिहाद पर रोक: BJP का दावा, भूमि संबंधी विवाद और अवैध कब्जे रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
5 लाख करोड़ का निवेश: राज्य में उद्योग और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश की योजना।
शिक्षा और स्वास्थ्य: नई स्कूल और अस्पताल बनाने, और मौजूदा संस्थानों के सुधार की प्रतिज्ञा।
कृषि और रोजगार: किसानों को लाभ, रोजगार सृजन और कृषि उद्योग में सुधार।
Leave a comment