
नई दिल्ली: एशिया कप हाकी के कांस्य पदक मुकाबले भारत ने जापान को हरा दिया है। साथ ही भारत ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है। यह मुकाबाल दोनों बेहद रोमाच से भरा हुआ था। जापान ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी। इस रोमाच भरे मैच में भारत ने 1-0 जीत हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
एशिया कप में कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय टीम जापान के खिलाफ मैदान में उतरी। कड़ी टक्कर में भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ जीत दर्ज कर यह पदक अपने नाम किया। इससे पहले भी भारतीय टीम का मुकाबला राउंड में जापान के साथ हुआ है। इस मैच में भारत को 2-1 से हार मिली थी। वहीं इस मैच को जीतकर भारतीय टीम ने बदला चुकता किया है।
राउंड दो में भारतीय टीम ने हार का बदला चुकता किया और जापान के खिलाफ 2-1 की जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच प्रतियोगिता में यह तीसरी टक्कर थी जहां भारत ने 1-0 जीत हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। वहींभारत और जापान एक ही पूल में रखे गए थे। दोनों टीमों के बीच हुए लीग मैच में टीम इंडिया को 2-5 से हार मिली थी।
आपको बता दें कि मंगलवार को साउथ कोरिया के खिलाफ 4-4से ड्रा खेलना पड़ा था। इस मुकाबले के बाद उसके फाइनल की उम्मीद खत्म हुई और टीम कांस्य पदक के लिए जापान के खिलाफ खेलने उतरी।
Leave a comment