Search KhabarFast

Press ESC to close

‘मेरे दिल में यही था कि देश के लिए जान दे दूंगा’ देश लौटते ही तिलक वर्मा ने किया बड़ा खुलासा

‘मेरे दिल में यही था कि देश के लिए जान दे दूंगा’ देश लौटते ही तिलक वर्मा ने किया बड़ा खुलासा

Asia Cup2025: दुबई में पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा कर टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, "सूर्य कुमार यादव ने जो कहा है कि पाकिस्तान से कोई मुकाबला नहीं है। मैं उससे सहमत हूं। दबाव तो रहता है दिमाग में बहुत कुछ चल रहा था देश हमेशा आगे है और भारत सबसे ऊपर है। मेरे दिल में यही था कि देश के लिए जान दे दूंगा। उस समय शांत रहकर गेम खेला।

तिलक वर्मा ने जब तीन विकेट गिर गए तब मैं बल्लेबाज़ी कर रहा था वे(पाकिस्तानी खिलाड़ी) लोग तब मेरे ऊपर ज्यादा आ रहे थे। मैंने खुद को शांत रखकर गेम खेला और मैच खत्म होने बाद अच्छे से बोला है। तिलक ने कहा कि शुरु में थोड़ी घबराहट थी, लेकिन मैंने अपने देश को हर चीज से ऊपर रखा। मैं देश के लिए मैच जीतना चाहता था। मुझे पता था कि अगर मैं उस समय दबाव में आ गया तो मैं खुद को और देश के 140 करोड़ लोगों को निराश करूंगा। मैंने एक युवा क्रिकेटर के रूप में अपने कोचों से सीखी बुनियादी बातों पर डटा रहा और उन्हें लागू किया। उन्हें सबसे अच्छा जवाब मैच जीतना था और हमने वही किया।

हमारा ध्यान मैच जीतने पर था-  तिलक वर्मा

उन्होंने कहा, मैच के दौरान, मैं सिर्फ अपने बेसिक्स पर ध्यान दे रहा था, मैं उन्हें जवाब देने की सोच भी नहीं रहा था। मैं उन्हें जो कुछ भी बताना चाहता था, मैच के बाद बताता, खेल के दौरान नहीं। उन्होंने कहा, मैच के दौरान बहुत सी चीजें हो रही थीं, लेकिन मैं सब कुछ नहीं बता सकता। भारत बनाम पाकिस्तान मैचों में ऐसी चीजें होती हैं और ये खेल का हिस्सा हैं, लेकिन हमारा ध्यान मैच जीतने पर था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने अपने करियर का एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। नागोया में बुधवार को खेले गए एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीत लिया।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच 8 मैचों की सीरीज, रोहित और विराट की वनडे टीम में वापसी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आठ मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेली जाएगी। इस दौरान दोनों टीमें तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों में आमने-सामने होंगी।

Asian Games 2026: शफाली वर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी बनीं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा बल्लेबाज शफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उतरते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शफाली अब एक कैलेंडर ईयर में महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast