एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, इस स्टार बल्लेबाज की हुई एंट्री

एशिया कप  से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, इस स्टार बल्लेबाज की हुई एंट्री

नई दिल्ली: 9 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत हो रही है। इस टूर्मामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों दुबई और अबू धाबी किया जाएगा। वहीं, इसका खिताबी मुकाबला 28 सितबंर को दुबई में खेला जाएगा। वहीं, भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ दुबई में होगा।

एशिया कप के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी समाने आई है। टीम इंडिया के टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव फिट होकर मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें कि आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद सूर्यकुमार ने जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई थी। जिसकी वजह से सूर्यकुमार को तीन महीने मैदान से दूर रहना पड़ा।  

नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आए सूर्यकुमार यादव

फिट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अभ्यास शुरू कर दिया है। उन्होंने इसका एक वीडियो भी अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार ने पहले जिम में पसीना बहाते हैं। फिर वो नेट्स में बैंटिंग करने पहुंचते हैं। नेट प्रैक्टिस के दौरान सूर्यकुमार बेहतरीन शॉट्स खेलते नजर आते हैं।

आईपीएल 2025 में खूब गरजा था सूर्यकुमार का बल्ला

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 16 मैचों में65.18 के एवरेज से 717 रन बनाए थे। इसके साथ ही उन्होंने 5 अर्धशतक भी बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवार्ड भी दिया गया।     

 

Leave a comment