Asia Cup 2023 IND vs BAN: सुपर-4 का आखिरी मुकाबला आज, टीम इंडिया में हो सकते हैं कई बड़े बदलाव

Asia Cup 2023 IND vs BAN: सुपर-4 का आखिरी मुकाबला आज, टीम इंडिया में हो सकते हैं कई बड़े बदलाव

नई दिल्ली:  भारत और बांग्लादेश के बीच आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम के मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच केवल एक औपचारिकता है। भारत पहले ही एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा। वहीं बांग्लादेश टीम बाहर हो चुकी है।

एशिया कप में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। अभी तक टीम इंडिया को एक भी हार नहीं मिली है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का यह पांचवां मैच है। पहले मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया था। दूसरे मुकाबले में नेपाल पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। पाकिस्तान और श्रीलंका को हरा कर फाइनल का टिकट पक्का किया है।

टीम इंडिया में होंगे बड़े बदलाव

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव किए जा सकते है। टीम इंडिया में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, शुभमन गिल को आराम दिया सकता है। साथ ही टीम में  सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दूल ठाकुर और श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया जा सकता है।

छुट्टी पर गए मुश्फिकुर रहीम

इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम में बदलाव किया सकता है। विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम बांग्लादेश पुहंच चुके है। वह अभी पिता बने है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB)ने उन्हें परिवार के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी दी गई है।

Leave a comment