
Ashok Tanwar Joins Congress: हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। लेकिन मतदान से ठीक दो दिन पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव से ठीक पहले बीजेपी के नेता अशोक तंवर एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने महेंद्रगढ़ जिले के गांव बवानिया में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता हासिल की।
आपको बता दें, अशोक तंवर TMCऔर आम आदमी पार्टी के नेता भी रह चुके है। इसके साथ सिरसा से लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, अशोक तंवर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। इसी वजह से वे पार्टी से नाराज चल रहे थे।
बीजेपी को लगा बड़ा झटका
साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अशोक तंवर बीजेपी में शामिल हुए थे। उनका बीजेपी में शामिल होना बीजेपी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी गई थी। क्योंकि तंवर हरियाणा में बड़ा दलित चेहरा हैं। इसी के चलते बीजेपी कांग्रेस पर'दलित विरोधी' होने का भी आरोप लगाती रही। लेकिन अब फिर से तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए है। जिससे बीजेपी को बड़ा झटका मिला है।
कब, कौन-सी पार्टी ज्वाइन की?
बता दें, अशोक तंवर ने 5 अक्टूबर 2019 को कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थामा था। वहीं, लोकसभा चुनाव में कुमारी सैलजा ने अशोक तंवर को 2,38,497 वोट से हराया था। इसके बाद उन्होंने फिर से कांग्रेस ज्वाइन किया। लेकिन, अप्रैल 2022 में कांग्रेस छोड़कर वो दोबारा AAP में शामिल हुए थे। जिसके बाद जनवरी 2024 में आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए। वहीं अब फिर से कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।
बीजेपी ने लगाया कांग्रेस पर आरोप
हरियाणा के विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला ने चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन कर दलित वोटर्स को साधने की कोशिश की है। क्योंकि बीजेपी आरोप लगा रही है कि दलित होने की वजह से कुमारी सैलजा को कांग्रेस में उचित सम्मान नहीं मिल रहा है।
Leave a comment