
BJP Lashes Out On AAP: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर लिक्वीड फेंके जाने के बाद राजनीति तेज हो गई है। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच वार-पलटवार का दौर शरू हो गया है। लिक्वीड फेंके जाने पर AAP ने इसे भाजपा की साजिश बताया। वहीं, अब भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों ले लिया है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर लिक्वीड फेंके जाने को नाटक कहा है। भाजपा ने कहा कि इस घटना के लेखक, निर्देशक और निर्माता हैं।
भाजपा नेता प्रदिप भंडारी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री सहानुभूति कार्ड खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। क्योंकि उन्होंने पैसा लूटा और शीशमहल बनाया। दिल्ली के लोग जानते हैं कि आप काम के आधार पर वोट नहीं मांगती है। इसलिए अरविंद केजरीवाल नकली सहानुभूति कार्ड खेल रहे है।
कांग्रेस भी कह रही है यह केजरीवाल का नाटकः पूनावाला
इसके अलावा भाजपा के दूसरे प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि भाजपा ही नहीं कांग्रेस ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस भी इसे अरविंद केजरीवाल का नाटक बताती है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस बोल रही है कि चुनाव से आने से पहले अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकना या हमला करना एक नाटक है। उन्होंने कहा कि क्या यह दिखावा है या लोगों का गुस्सा है। अरविंद केजरीवाल को स्पष्ट करना चाहिए।
कब हुई यह घटना?
बता दें कि यह घटना तब हुई जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में अनपी पदयात्रा कर रहे थे वह 30 नवंबर की शाम पदयात्रा कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक ने उनपर लिक्वीड फेंक दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने इस घटना का आरोप भाजपा पर लगाया। AAP ने कहा कि यह भाजपा कि साजिश है। जिसके बाद भाजपा ने पलटवार किया है। वहीं, लिक्वीड फेंकेने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Leave a comment