सचिन तेंदुलकर के घर कब बजेगी शहनाई? बेटे अर्जुन ने रचाई सगाई; जानें कौन है क्रिकेटर की बहु रानी

सचिन तेंदुलकर के घर कब बजेगी शहनाई? बेटे अर्जुन ने रचाई सगाई; जानें कौन है क्रिकेटर की बहु रानी

Arjun Tendulkar Engagement: क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे और पूरा परिवार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि मुंबई में एक निजी समारोह में अर्जुन ने सगाई कर ली है। ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि अर्जुन ने किससे सगाई की है और कौन हैं सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहु रानी। दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि सारा और अर्जुन तेंदुलकर के बचपन की दोस्त सानिया चंदोक हैं, जिससे अर्जुन की सगाई हुआ और अब जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। वहीं, 13 अगस्त को अर्जुन और सानिया ने सगाई की, जहां केवल दोनों के परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

कौन हैं सानिया?

सगाई की बात सामने आते ही सबके मन में सवाल उठने लगा कि आखिर कौन हैं ये सानिया? बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस दिखने वाली सानिया चंदोक किसी आम फैमिली से नहीं बल्कि फिल्मी परिवार से आती हैं, जिसका दबदबा सालों से बॉलीवुड में रहा है। सानिया चंदोक मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहती हैं। उनकी खूबसूरती सारा तेंदुलकर को भी टक्कर देती हैं। सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर संग सानिया की गहरी दोस्ती है और दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। दोनों पार्टीज और गैदरिंग में साथ नजर आती हैं।

क्या करती हैं सानिया?

सानिया पेशेवर रूप से भी बेहद टैलेंटेड हैं। वे मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी नाम की एक कंपनी की डायरेक्टर और नामित भागीदार हैं, जो पालतू जानवरों की देखभाल करती हैं। वह एक पशु चिकित्सा तकनीशियन हैं और उन्होंने WVS से ABC प्रोग्राम भी किया है। सानिया का ताल्लुक भी एक प्रतिष्ठित परिवार से है। वे मुंबई के नामचीन फिल्म मेकर रवि घई की पोती हैं। रवि घई आईके घई के बेटे हैं, जिन्होंने मशहूर आइसक्रीम ब्रांड क्वालिटी की नींव रखी थी।

Leave a comment