Anita Kundu Won Tenzing Norgay National Award : हरियाणा की अनीता कुंडू ने रचा इतिहास, जीता तेनजिग नोर्गे नेशनल अवार्ड, सीएम मनोहर लाल ने दी बधाई

Anita Kundu Won Tenzing Norgay National Award : हरियाणा की अनीता कुंडू ने रचा इतिहास, जीता तेनजिग नोर्गे नेशनल अवार्ड, सीएम मनोहर लाल ने दी बधाई

नई दिल्ली :  हरियाणा की  बेटी जिसने परिवार का ही नहीं. हरियाणा प्रदेश की ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया. और अब एक बार फिर वो देश का परचम अवोर्ड लेकर लहरने वाली है.

हिसार के फरीदपुर गांव की बेटी अनीता कुंडू तेनजिग नोर्गे नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. पर्वतारोहण में अनीता की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें ये पुरस्कार दिया जा रहा है.उनके नाम पर खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मुहर लगा दी है. वहीं हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर कहा कि, 'सबसे कम उम्र का पर्वतारोही बनने का गौरव प्राप्त करने वाले, वर्ल्ड किंग के सम्मान से सम्मानित और पांच महाद्वीपों की पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराकर देश-प्रदेश का मान बढ़ाने वाले पर्वतारोही डॉ. नरेंदर यादव को एडवेंचर का सबसे बड़ा अवार्ड 'तेनज़िंग नोर्ग नेशनल अवॉर्ड' मिलने पर बधाई.

ये पर्वतारोहण के साहसिक खेल में सरकार से दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवार्ड है. आपको ये भी बता दें कि, हर साल खेल दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा ये सम्मान दिया जाता है.इस बार 29अगस्त को पुरस्कार मिलेगा. अनीता कुंडू ने बताया कि गांव में जन्मी बेटी को ये उपलब्धि मिलना पूरे देश के लिए गौरव की बात है.

अनीता कुंडू की उपलब्धियां

हरियाणा सरकार द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार और कल्पना चावला अवार्डमिला. इसके अलावा सैकड़ों संस्थाओं, समूह और संगठन भी अनीता को सम्मानित कर चुके हैं. अब अवॉर्ड के लिए अनिता का नाम आना गौरव और सम्मान की  बात है...अनिता अपने हौसले के बल पर हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर की पोस्ट पर करनाल में कार्यरत है....

वहीं नरेंदर के पिता कृष्णचंद आर्मी में हैं अपने पिता से प्रेरणा लेकर वह दुनिया के सभी सात महाद्वीपों को फतह करना चाहते थे. नरेंदर ने पिछले वर्ष 2016 में भी माउंट एवरेस्ट पर विजय हासिल की थी. इसके अलावा वह 14 अन्य पर्वत श्रृंखलाओं पर चढ़ चुके हैं. अपनी स्कूली पढ़ाई के दौरान 12 साल की उम्र में ही उन्होंने जम्मू कश्मीर की पहाड़ियों पर चढ़कर अपने पर्वतारोहण की प्रारंभिक शुरुआत कर दी थी.

Leave a comment