
अंबाला: 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन होना है. इस भूमिपूजन में पीएम मोदी शिरकत करेंगे. यह पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन है. राम मंदिर के भूमिपूजन से पहले देश में सियासत भी गर्म होने लगी है. कई विपक्षी नेता राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर सवाल खड़े कर चुके है. कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विज सिंह ने कहा था कि राम मंदिर का भूमि पूजन अशुभ मुहर्त में हो रहा है इसलिए, राम मंदिर के पुजारी और गृह मंत्री अमित शाह को कोराना वायरस हो गया है. अब दिग्विजय के इस बेतुके बयान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है.
अनिल विज का कहना है कि विपक्ष नहीं चाहता कि अयोध्या में राम मंदिर बनाया जाए. विपक्ष तभी ऐसे बेतुके बयान दे रहा है. विज ने कहा दिग्विजय सिंह हमेशा राम मंदिर और हिन्दू मान्यताओं के खिलाफ बोलते हैं. जिन्होंने मंदिर बनाना है, उन्होंने शुभ मुहर्त निकाल लिया है और मंदिर बनाने जा रहे हैं. 500साल बाद मंदिर निर्माण की मांग पूरी होने जा रही है. वहां प्रधानमंत्री इनॉगरेशन नही करेंगे तो और कौन करेगा. विपक्ष को जो करना है कर ले अब राम मंदिर रामनगरी में ही बनेगा. बीजेपी मंदिर बनाने जा रही है. अयोध्या में पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है. अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और अयोध्या में दीवाली जैसा माहौल है.
Leave a comment