
Anil Kapoor: बॉलीवुड में अनिल कपूर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं।उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म में फिल्म इंडस्ट्री को दी है।वही उनके बारे में कहा जाता है कि वह अपनी उम्र के साथ और जवान होते जा रहे हैं। इसके अलावा अब वह बहुत जल्द फाइटर और एनिमल में नजर आने वाले हैं।
बता दे क्या अनिल कपूर हाल ही में रिलीज हुई द नाइट मैनेजर में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही इस सीरीज में उनके साथआदित्य रॉय कपूर और शोभिता धुलिपाला नजर आएंगे। डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा डिजिटल प्लेटफार्म के कारण अब लोगों तक मूल कंटेंट आसानी से पहुंच जाता है।इसके साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के द्वारा कंटेंट लोगों तक आसानी से पहुंच जाता है। इसके साथ ही रीमेक और साउथ सिनेमा में काम करने पर जब अनिल कपूर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अमेरिकन शो होमलैंड इजराइली शो प्रिजनर्स ऑफ वॉर से प्रेरित होकर बना है। मेरी फिल्म वो सात दिन, बेटा, विरासत, जुदाई किताबों पर आधारित थी।
साउथ इंडस्ट्री में जाने पर दिया ऐसा रिएक्शन
बता दें कि बीते दिनों अनिल कपूर ने कांतारा के निर्देशक ऋषभ शेट्टी के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। इस बारे में जब अनिल कपूर से सवाल किया गया कि क्या उनका झुकाव दक्षिण की ओर हो रहा है, तो अभिनेता ने कहा, मैं कहीं भी जाने को तैयार हूं, बस रोल अच्छा हो, निर्देशक अच्छा हो और थोड़े बहुत पैसे मिल जाएं।
Leave a comment