
Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां अनाकापल्ली जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। जिसमें आठ मजदूरों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बता दें, ये धमाका इतना भयानक था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक लोगों को सुनाई दी।
कैसे हुए ये विस्फोट?
दरअसल, आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में आज रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गया। जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिला भी शामिल हैं। जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं।
CM ने जताया दुख
इस धमाके के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया 'आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के कोटावुराटला में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका हुआ। जिसमें 8 मजदूरों की जान चली गई।
CM ने इस धमाके पर दुख व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात करते हुए घटना की जानकारी जुटाई। सीएम ने सभी अधिकारियों के अपील की है कि घायलों को सभी संभव इलाज के लिए सुविधा मिले। उन्होंने पीड़ितों के परिवार को आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों के लिए सभी संभव कार्य करेगी। वहीं, सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि घटना की जांच कर उन्हें उसकी रिपोर्ट सौंपी जाएं।
Leave a comment